विश्व पर्यटन दिवस पर जयपुर में जुटेंगे कंटेंट क्रिएटर्स, राजस्थान पर्यटन को ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचाने पर होगा मंथन

राजस्थान टूरिज्म क्रिएटर समिट में दिखेगा ‘क्रिएट राजस्थान’ का रंग

विश्व पर्यटन दिवस पर जयपुर में जुटेंगे कंटेंट क्रिएटर्स, राजस्थान पर्यटन को ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचाने पर होगा मंथन
विश्व पर्यटन दिवस पर राजस्थान पर्यटन की ओर से ‘Rajasthan Tourism Creator Summit 2026’ का आयोजन 27 सितंबर को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में। ‘Create Rajasthan’ थीम वाले समिट में कंटेंट क्रिएटर्स, पर्यटन-हॉस्पिटैलिटी प्रतिनिधि, कलाकार, विद्यार्थी और सांस्कृतिक संस्थान शामिल।

जयपुर। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर राजस्थान पर्यटन की ओर से ‘Rajasthan Tourism Creator Summit 2026’ का आयोजन 27 सितंबर को जयपुर में किया जाएगा। ‘Create Rajasthan’ थीम पर आयोजित इस समिट में पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ कंटेंट क्रिएटर्स, कलाकार, सांस्कृतिक संस्थान, विद्यार्थी और विशेष आमंत्रित शामिल होंगे।

समिट का आयोजन 27 सितंबर को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक आरआईसी (Rajasthan International Centre) के एग्जीबिशन हॉल-1 एवं 2 में होगा।

राजस्थान पर्यटन को ग्लोबल प्लेटफॉर्म देने पर चर्चा :

समिट में क्रिएटर्स राजस्थान पर्यटन के भविष्य और प्रदेश की पर्यटन संभावनाओं को देश-दुनिया की ऑडियंस तक पहुंचाने पर चर्चा करेंगे। साथ ही युवा वर्ग से यह जानने का प्रयास किया जाएगा कि आने वाली पीढ़ी राजस्थान को किस तरह देखना और अनुभव करना चाहती है।

Read More डेढ़ महीने से लापता ‘मिंटू’ की कुएं में मिली लाश: अपराध की दुनिया से जुड़ी थी महिला, आज पुलिस करेगी वारदात का खुलासा

कार्यक्रम में क्रिएटर और पर्यटन उद्योग के बीच नेटवर्किंग, कला-संस्कृति, विरासत और तकनीक से जुड़ी प्रदर्शनियां, इंटरैक्टिव क्रिएटिव एक्सपीरियंस तथा पर्यटन क्षेत्र से जुड़े क्रिएटर्स और हितधारकों का सम्मान भी प्रस्तावित है।

Read More कहीं बहुमत का गणित, कहीं निर्दलीयों की चाबी : जयपुर, जोधपुर और कोटा के महापौर आज चुने जाएंगे 

इन वर्गों की रहेगी भागीदारी :

Read More एसीबी की ट्रैप कार्रवाई : रंगे हाथों पकड़े गए अधिकारी की बिगड़ी तबीयत, एसएमएस अस्पताल में उपचार जारी

समिट में क्रिएटर्स एवं इन्फ्लुएंसर्स, पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री, कलाकार एवं सांस्कृतिक संस्थान, विशेष आमंत्रित अतिथि तथा विद्यार्थी और आम दर्शक भाग ले सकेंगे। प्रतिभागियों को चर्चाओं में शामिल होने, प्रदर्शनी देखने, क्रिएटर्स व विशेषज्ञों से संवाद करने और राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान से जुड़े अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा।

खास बात: समिट का उद्देश्य पर्यटन को केवल पारंपरिक विरासत और स्मारकों तक सीमित रखने के बजाय क्रिएटिव कंटेंट, कला, संस्कृति, तकनीक और युवाओं की भागीदारी के जरिए राजस्थान को नए अंदाज में दुनिया के सामने प्रस्तुत करना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस सरकार हिमाचल में दे रही अराजकता को बढ़ावा : राज्य में कानून का शासन कमजोर, बिंदल ने कहा- सरकार के संरक्षण में गुंडागर्दी और माफिया राज का बोलबाला कांग्रेस सरकार हिमाचल में दे रही अराजकता को बढ़ावा : राज्य में कानून का शासन कमजोर, बिंदल ने कहा- सरकार के संरक्षण में गुंडागर्दी और माफिया राज का बोलबाला
भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने हिमाचल कांग्रेस सरकार पर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और अराजकता को संरक्षण देने का आरोप लगाया।...
जापान टूरिज्म एक्सपो का तीसरा दिन : राजस्थानी परिधानों और हस्तशिल्प पर पर्यटकों की नजर, पवेलियन में दिखा खास उत्साह
विश्व पर्यटन दिवस पर जयपुर में जुटेंगे कंटेंट क्रिएटर्स, राजस्थान पर्यटन को ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचाने पर होगा मंथन
क्षेत्रीय सिनेमा में बसती है भारत की आत्मा! सितारों ने खोले दिल के राज, बोले- कहानियां वर्ल्ड क्लास तो मंच भी वैसा चाहिए
एनडीपीएस एक्ट में साढ़े 3 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग को फार्म 6 में बदलाव का अधिकार नहीं : केंद्र सरकार को संसद को देनी होती है सूचना, रागिनी ने कहा- युवाओं के वोट के साथ की जा रही हेराफेरी
‘ऑक्टेव 2026’ में आठ राज्यों के लोक और शास्त्रीय नृत्य : पारंपरिक परिधान, संगीत, शिल्प और व्यंजनों से रूबरू होंगे जयपुरवासी