जयपुर में वन्यजीवों के लिए कूल इंतजाम, स्प्रिंकलर-कूलर से मिल रही राहत 

लेपर्ड सफारी में पानी से भरे जा रहे वाटर प्वाइंट्स

जयपुर में वन्यजीवों के लिए कूल इंतजाम, स्प्रिंकलर-कूलर से मिल रही राहत 

भीषण गर्मी का असर इंसानों पर ही नहीं बल्कि वन्यजीवों पर भी दिखाई दे रहा। इसे देखते हुए नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में विशेष इंतजाम। यहां वन्यजीवों के पिंजरों में स्प्रिंकलर चलाए जा रहे। टाइगर, शेर, भालू आदि के पिंजरों में जम्बो कूलर्स लगाए गए।

जयपुर। भीषण गर्मी का असर इंसानों पर ही नहीं बल्कि वन्यजीवों पर भी दिखाई दे रहा है। इसे देखते हुए नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में विशेष इंतजाम किए गए हैं। यहां वन्यजीवों के पिंजरों में स्प्रिंकलर चलाए जा रहे हैं। टाइगर, शेर, भालू आदि के पिंजरों में जम्बो कूलर्स लगाए गए हैं। ताकि उन्हें गर्मी की तपन से बचाया जा सके। गर्मी में भालुओं को नियमित रूप से फ्रूट आइसक्रीम दी जा रही है। दूसरी ओर हाथीगांव में हाथियों को दिन में करीब चार बार नहलाया जा रहा है। इसके लिए यहां बनी पानी की तलाई में भी ले जाया जा रहा है। हाथियों के लिए कूलर की व्यवस्था की गई है। साथ ही खानपान में भी बदलाव किया गया है।

यहां वाटर प्वाइंट्स पर कराया कार्य: भीषण गर्मी को देखते हुए शहर की झालाना और आमागढ़ लेपर्ड सफारी में बनाए वाटर प्वांट्स में नियमित रूप से पानी भरा जा रहा है। ताकि वन्यजीव प्यासे न रहें। कैनाइन डिस्टेम्पर को लेकर जारी गाइडलाइन के चलते शहर की झालाना और आमागढ़ लेपर्ड में इस बीमारी से वन्यजीवों के बचाव के लिए विभिन्न वाटर प्वाइंट में चूने सहित अन्य उपचार कार्य करवाया गया है। क्योंकि कुत्तों से कैनाइन डिस्टेम्पर की बीमारी कैट फैमिली में फैलती है। 

इनका कहना... 
बायोलॉजिकल पार्क में गर्मी को देखते हुए वन्यजीवों का खास ध्यान रखा जा रहा है। उन्हें पानी में इलेक्ट्रॉल और ग्लूकोज मिलाकर दिया जा रहा है। शेर, बाघ, बघेरे सहित अन्य वन्यजीवों के पिंजरों में जम्बो कूलर्स लगाए गए हैं। 
-डॉ. अरविंद माथुर, 
उप निदेशक, नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क 

झालाना और आमागढ़ लेपर्ड रिजर्व में वन्यजीवों के लिए बने वाटर प्वाइंट्स पर चूना सहित अन्य कार्य करवाए गए हैं। साथ ही गर्मी को देखते हुए दोनों सफरियों में वाटर प्वाइंट्स को समय समय पर भरा जा रहा है। 
-जितेन्द्र सिंह शेखावत, क्षेत्रीय वन अधिकारी 

Read More ओबीसी की वंचित जातियों को राज्यसभा में प्रतिनिधित्व देने की मांग, कांग्रेस नेतृत्व को लिखा पत्र 

गर्मी को देखते हुए हाथियों को दिन में चार बार नहलाया जा रहा है। इनके रहने वाली जगहों पर कूलर लगाए गए हैं। ताकि इन्हें गर्मी से राहत मिल सके। 
-बल्लू खान, हाथी मालिक  

Read More पेट्रोल-डीजल, गैस कीमतों और NEET लीक पर कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, गलत नीतियों से बढ़ी महंगाई

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में होटल-रेस्टोरेंट समेत कई कारोबारों की लाइसेंस फीस बढ़ी राजस्थान में होटल-रेस्टोरेंट समेत कई कारोबारों की लाइसेंस फीस बढ़ी
राजस्थान सरकार ने होटल, रेस्टोरेंट और अन्य शहरी कारोबारों के लिए नई लाइसेंस फीस व्यवस्था लागू। स्वायत्त शासन विभाग की...
भारत-अमेरिका ने महत्वपूर्ण खनिजों के खनन समझौते पर किए हस्ताक्षर, दुर्लभ मृदा तत्वों की पूरी आपूर्ति शृंखला में सहयोग को मजबूत करना समझौते का उद्देश्य
मोईकलां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन में गहरी दरारों ने बढ़ाई चिंता, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार
असर खबर का... सड़क सीमा में निकाले सभी दरवाजे किए बंद
क्या कांग्रेस के हाथों से फिसल रहा कर्नाटक? दोनों पक्षों के दावे राजनीतिक रूप से उचित; सिर्फ नेतृत्व नहीं, नियंत्रण भी
युद्धविराम के बीच अमेरिका का ईरान पर हमला, बंदर अब्बास में एयरस्ट्राइक से पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव
पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ई-रिक्शा बैटरी चोर गैंग का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार