तपती गर्मी में कूल इंतजाम : चिड़ियाघर में पक्षियों की खास देखभाल, नेट से ढंके पिंजरे

पक्षियों को पानी में इलेक्ट्रॉल और ग्लूकोज मिलाकर दिया

तपती गर्मी में कूल इंतजाम : चिड़ियाघर में पक्षियों की खास देखभाल, नेट से ढंके पिंजरे

गर्मी के बीच चिड़ियाघर प्रशासन ने पक्षियों की सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किए हैं। पिंजरों पर ग्रीन नेट लगाकर धूप से बचाव किया जा रहा है, वहीं पानी में इलेक्ट्रॉल-ग्लूकोज मिलाकर दिया जा रहा है। इस बीच सुखद खबर—मादा शुतुरमुर्ग ने अंडे दिए हैं, जिनसे जल्द बच्चों के निकलने की उम्मीद है।

जयपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए जयपुर चिड़ियाघर में पक्षियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। तापमान के बढ़ते असर से बचाने के लिए पक्षियों के पिंजरों को ग्रीन नेट से ढंका जा रहा है, जिससे सीधी धूप का प्रभाव कम हो सके। साथ ही पक्षियों को पानी में इलेक्ट्रॉल और ग्लूकोज मिलाकर दिया जा रहा है, ताकि उनके शरीर में पानी और ऊर्जा का संतुलन बना रहे।

चिड़ियाघर प्रशासन का कहना है कि गर्मी के मौसम में पक्षियों की देखभाल सबसे बड़ी प्राथमिकता होती है। नियमित रूप से पानी की उपलब्धता और छाया का प्रबंध कर उन्हें हीट स्ट्रेस से बचाया जा रहा है। इसी बीच चिड़ियाघर में एक और सुखद खबर सामने आई है। यहां रह रही दुनिया की सबसे बड़ी पक्षी प्रजाति मादा शुतुरमुर्ग ने अंडे दिए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, इन अंडों से जल्द ही बच्चों के निकलने की संभावना है। मादा और नर शुतुरमुर्ग बारी-बारी से अंडों को सेते हैं। अंडों की लगातार निगरानी की जा रही है, जिससे सुरक्षित रूप से नए जीवन का स्वागत किया जा सके।

Tags: birds

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल में हिंसा के कारण तनाव : हमले में माकपा के कार्यकर्ता की कटी उंगली, हुमायूं कबीर की कार पर भी हमला बंगाल में हिंसा के कारण तनाव : हमले में माकपा के कार्यकर्ता की कटी उंगली, हुमायूं कबीर की कार पर भी हमला
मतदान के दौरान ईवीएम गड़बड़ी के आरोपों से हंगामा मच गया, मतदाताओं ने टीएमसी का वोट बीजेपी में जाने का...
आईपीएल का जयपुर में पहला मुकाबला : रियायती टिकट के लिए लंबी कतार, छात्रों ने घंटों की मशक्कत
सैलजा का सरकार पर हमला : बिजली कटौती और बढ़े हुए बिलों से जूझ रहे लोग, कहा- छोटे व्यापारी और किसान पर दोहरी मार
शिवाजी महाराज पर पुस्तक को लेकर शिवसेना (शिंदे) विधायक संजय गायकवाड़ ने प्रकाशक को दी जान से मारने की धमकी
बस यात्राओं पर भी दिखने लगा भीषण गर्मी का असर : लगभग खाली ही रवाना हो रही कई बसें, रोडवेज के राजस्व पर पड़ रहा असर
भारत और मिस्र ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के लिए जताई सहमति : उन्मुख भविष्य के लिए रूपरेखा तैयार, भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने हेलियोपोलिस युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की
असर खबर का : नगर परिषद बैठक में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण समय-सारणी बदली, घर-घर जाकर दी जा रही जानकारी