सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने ‘क्षेत्रीय उत्कृष्टता एवं श्रेष्ठता पुरस्कार-2025’ किए प्रदान, सहकारिता विभाग और एनसीडीसी के अधिकारी मौजूद

सदस्यता अभियान के तहत करीब 9 लाख नए सदस्य जोड़े गए

सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने ‘क्षेत्रीय उत्कृष्टता एवं श्रेष्ठता पुरस्कार-2025’ किए प्रदान, सहकारिता विभाग और एनसीडीसी के अधिकारी मौजूद

सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में सहकारी क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका। वे राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम द्वारा कॉंस्टिट्यूशन क्लब में आयोजित ‘क्षेत्रीय उत्कृष्टता एवं श्रेष्ठता पुरस्कार-2025’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सहकारी समितियों को पुरस्कार प्रदान।

 जयपुर। सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में सहकारी क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। वे राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) द्वारा कॉंस्टिट्यूशन क्लब में आयोजित ‘क्षेत्रीय उत्कृष्टता एवं श्रेष्ठता पुरस्कार-2025’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सहकारी समितियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी द्वारा सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2021 में अलग मंत्रालय का गठन किया गया, जिसकी जिम्मेदारी अमित शाह को सौंपी गई। इसके बाद से सहकारी क्षेत्र में व्यापक बदलाव आया है।

दक ने कहा कि राज्य सरकार सहकारिता को प्राथमिकता दे रही है और अधिक लोगों को इससे जोड़ने के प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि हाल ही में सदस्यता अभियान के तहत करीब 9 लाख नए सदस्य जोड़े गए हैं। उन्होंने सहकारी समितियों में नए लोगों को अवसर देने, समय पर ऑडिट व आमसभा आयोजित करने तथा क्षेत्रीय उत्पादों के विपणन और निर्यात पर जोर दिया। कार्यक्रम में सहकारिता विभाग और एनसीडीसी के अधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दर्द भरी सांसों से मिली मुक्ति: 13 साल कोमा में रहने के बाद एम्स में हरीश राणा का निधन, सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इच्छा मृत्यु की इजाजत दर्द भरी सांसों से मिली मुक्ति: 13 साल कोमा में रहने के बाद एम्स में हरीश राणा का निधन, सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इच्छा मृत्यु की इजाजत
सुप्रीम कोर्ट से इच्छा मृत्यु (Passive Euthanasia) की अनुमति पाने वाले देश के पहले व्यक्ति हरीश राणा का एम्स में...
कांग्रेस के विभाग-प्रकोष्ठों को ग्राम पंचायत, वार्ड स्तर तक जाकरकाम करने के दिए निर्देश
सिंधीकैम्प थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी गिरफ्तार, मामले की आगे की जांच जारी
24 घंटे में पार्किंग गार्ड हत्याकांड का खुलासा : साथी गार्ड ही निकला हत्यारा, आरोपी गिरफ्तार 
यूएन रिपोर्ट में खौफनाक सच हुआ बेनकाब: इजरायली जेलें फिलीस्तीनियों के लिए सोची-समझी क्रूरता की प्रयोगशाला, अब तक 100 से ज्यादा कैदियों की हिरासत में मौत 
मणिपुर के उखरूल-कामजोंग में अंधाधुंध गोलीबारी: तीन लोग घायल, हालात तनावपूर्ण
रसोई गैस और पेट्रोल डीजल की किल्लत : पीएम के बयान पर डोटासरा का हमला, कहा- ऊर्जा संकट पर केंद्र ने पल्ला झाड़कर जनता को अपने हाल पर छोड़ा