सफाई निरीक्षण करने फील्ड में उतरे निगम आयुक्त : सड़कों से खुद उठाया कचरा, आमजन को दिया स्वच्छता का संदेश

आमजन से लिया फीडबैक

सफाई निरीक्षण करने फील्ड में उतरे निगम आयुक्त : सड़कों से खुद उठाया कचरा, आमजन को दिया स्वच्छता का संदेश

स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग सुधारने को नगर निगम सख्त नजर आया। आयुक्त डॉ. ओम कसेरा ने रात 11 बजे 10 किमी क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर खुद कचरा उठाया। चौड़ा रास्ता से जलमहल तक सफाई जांची, लापरवाह दुकानदारों के चालान काटे, ठेकेदारों पर पेनल्टी लगाई और आमजन से फीडबैक लेकर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

जयपुर। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से देशभर के स्वच्छ शहरों की रैकिंग निर्धारण के लिए चलाए जा रहे स्वच्छ सर्वेक्षण में जयपुर शहर की रैकिंग में सुधार के लिए नगर निगम सफाई व्यवस्था को चाक चौबंद करने में लगा हुआ है। इसके लिए निगम आयुक्त डॉ. ओम कसेरा ने शुक्रवार रात 11 बजे बाद करीब 10 किलोमीटर क्षेत्र में सफाई का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सड़कों पर गंदगी मिलने पर आयुक्त ने खुद कचरा उठाया। उन्होंने चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया गेट, हवा महल, बड़ी चौपड़, काले हनुमान जी, सुभाष चौक, जोरावर सिंह गेट, रामगढ़ मोड़ जल महल, बापू बाजार, नेहरू बाजार जौहरी बाजार सहित अन्य स्थानों सफाई व्यवस्था को जांचा। 

आमजन से लिया फीडबैक

आयुक्त ने अपना दौरा न्यू गेट से प्रारंभ किया इसके बाद  जोरावर सिंह गेट तक 15 से भी अधिक स्थानों पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। आयुक्त ने न्यू गेट पर बंद पड़ी लाइटो के संबंध में अधिशासी अभियंता विद्युत को रोड लाइट ठीक करने के निर्देश दिए। इस दौरान डोर टू डोर कचरा संग्रहण के संबंध में आमजन से भी फीडबैक लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने दुकानों के बाहर कचरे से भरे डस्टबिनों को खाली करने के निर्देश दिए। शहर के विभिन्न इलाकों में जो दुकानदार गंदगी फैला रहे थे उन पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने पंडित कुल्फी वाला सहित करीब चार दुकानदारों के चालान काटने, अवैध केबल हटाने और हवा महल के पास ओपन कचरा डिपो नहीं उठने पर ठेकेदार पर पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम : सरकार हर संभावित स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार,  राजनाथ सिंह ने कहा- टीम स्थिति पर रख रही नजर भारत किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम : सरकार हर संभावित स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार,  राजनाथ सिंह ने कहा- टीम स्थिति पर रख रही नजर
सिंह ने भरोसा जताया कि भारत पश्चिम एशिया संकट समेत हर चुनौती से निपटने में पूरी तरह सक्षम है। ईरान-अमेरिका...
माय भारत बजट क्वेस्ट का होगा फिनाले : वीडियो संदेश से युवाओं को संबोधित करेंगे पीएम, महिला युवा संसद में प्रतिभागी महिला आरक्षण विधेयक पर संसदीय शैली में करेंगी चर्चा
पर्यटन क्षेत्र को मिल रही नई दिशा : यह नीति रोजगार के नए अवसर भी करेगी सृजित, मुख्यमंत्री ने कहा- एक सशक्त और विशिष्ट पहचान स्थापित कर रहा प्रदेश
एक और भारतीय टैंकर ने होर्मुज किया पार : ला रहा 20,400 टन एलपीजी, अब तक 26 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने एलपीजी कनेक्शन किए वापस
बाइक सवार युवती के टॉप को खींचने का मामला : यह गंभीर अपराध, पढ़िए मामले में लागू होती हैं कौन-कौन सी कानूनी धाराएं
सरकारी भूमि पर चला जेडीए का बुलडोजर : अवैध कॉलोनी ध्वस्त, सड़कें और टीनशेड बनाकर कर रहे थे अतिक्रमण
विशेष स्वास्थ्य शिविर : हाथियों की आंख, खून और लार के लिए नमूने, विस्तृत जांच के लिए राज्य रोग निदान केंद्र भेजा