निगम हेरिटेज ने लगाई स्वच्छता की पाठशाला : बच्चों को सूखा-गीला कचरा अलग करने का संदेश

बाजारों में ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण कार्य

निगम हेरिटेज ने लगाई स्वच्छता की पाठशाला : बच्चों को सूखा-गीला कचरा अलग करने का संदेश
रंगोली व ड्राइंग के माध्यम से स्वच्छता के संदेश प्रस्तुत किए। उनकी रचनात्मक गतिविधियों से साफ-सफाई के महत्व को सुंदर तरीके से दर्शाया गया। 

जयपुर। शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखने के लिए आमजन में जागरूकता लाने के लिए नगर निगम जयपुर हेरिटेज की ओर से बुधवार को विजय चिल्ड्रन एकेडमी में स्वच्छता की पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें साफ-सफाई के महत्व से अवगत कराना रहा। बच्चों को कचरे के सेग्रीगेशन गीला-सूखा कचरा अलग करना, पॉलीथीन के कम उपयोग और पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई। रंगोली व ड्राइंग के माध्यम से स्वच्छता के संदेश प्रस्तुत किए। उनकी रचनात्मक गतिविधियों से साफ-सफाई के महत्व को सुंदर तरीके से दर्शाया गया। 

निगम हेरिटेज महापौर और आयुक्त ने किया पौधरोपण
शहर के सौन्दर्यीकरण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम जयपुर हेरिटेज महापौर कुसुम यादव एवं आयुक्त डॉ. निधि पटेल ने बुधवार को किशनपोल बाजार में 201 चंपा के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।  इस अवसर पर महापौर यादव ने बताया कि हेरिटेज निगम की ओर से सभी बाजारों में ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण कार्य किया जा रहा है। बुधवार को एक समान चंपा के 201 पौधे लगाए गए, जिससे कि बाजार का सौंदर्यीकरण रहे और आमजन में पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी जाएं। आयुक्त डॉ निधि पटेल ने बताया कि हेरिटेज निगम शहर में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एसीएस राजेश यादव के औचक निरीक्षण से स्कूल में मचा हड़कंप, बच्चों से किताबें पढ़वाकर परखी शैक्षणिक गुणवत्ता एसीएस राजेश यादव के औचक निरीक्षण से स्कूल में मचा हड़कंप, बच्चों से किताबें पढ़वाकर परखी शैक्षणिक गुणवत्ता
अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश यादव ने गुरुवार को पालड़ी मीणा स्थित सरदार रामसिंह मेमोरियल अंग्रेजी माध्यम महात्मा गांधी राजकीय उच्च...
डॉलर के आगे संभला रुपया : कारोबार में 95.04 के स्तर पर पहुंचा, 11 पैसे की बढ़त
पुलिस की छवि और व्यवहार में सुधार पर विचार-मंथन, आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने पर जोर
US डेटा के बाद वैश्विक बाजारों में हड़कंप : जयपुर सर्राफा बाजार में ऐतिहासिक गिरावट, जानें क्या है भाव
विधानसभा से गांव की चौपाल तक : पंचायत चुनाव में उतरे सियासत के ये दिग्गज, पढ़े पूरी खबर
बेटी के लिए न्याय मांगा, तो आधी रात हिरासत में क्यों? खड़गे-राहुल का केन्द्र सरकार से सवाल
सोडाला चौराहे पर अचानक क्या हुआ? नीचे भीड़, ऊपर युवक…