अस्थायी अतिक्रमणों पर निगम ने की कार्रवाई : वसूला जुर्माना, 10 केन्टर सामान जब्त
आस-पास के इलाकों में अस्थाई अतिक्रमण पर कार्रवाई की
निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देशानुसार एवं पूर्व से प्राप्त सूचनाओं पर सतर्कता शाखा ने कार्रवाई की।
जयपुर। नगर निगम की सतर्कता शाखा ने विभिन्न इलाकों में कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान दस्ते ने अतिक्रमण करने वालों से 73 हजार 200 रुपए का कैरिंग चार्ज वसूल के साथ 10 केन्टर सामान जब्त किया। निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देशानुसार एवं पूर्व से प्राप्त सूचनाओं पर सतर्कता शाखा ने कार्रवाई की।
शाखा ने अक्षयपात्र जगतपुरा रोड, महल रोड एवं सेक्टर 26 प्रताप नगर, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, चौड़ा रास्ता, छोटी चौपड़, चांदपोल बाजार, किशनपोल रोड, सांगानेरी गेट, अजमेर रोड, एमआई रोड, एनबीसी रोड क्षेत्र एवं सिंधी कैंप बस स्टेंड सहित आस-पास के इलाकों में अस्थाई अतिक्रमण पर कार्रवाई की।
Tags: corporation
Related Posts
Post Comment
Latest News
06 Mar 2026 18:25:35
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...

Comment List