व्यापार स्तमहासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से की शिष्टाचार भेंट, बाजारों की ज्वलंत समस्याओं पर की चर्चा

पार्किंग और बुनियादी सुविधाओं के विकास की आवश्यकता

व्यापार स्तमहासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से की शिष्टाचार भेंट, बाजारों की ज्वलंत समस्याओं पर की चर्चा
जयपुर के नवनियुक्त जिला कलेक्टर संदेश नायक से बुधवार को जयपुर व्यापार स्तमहासंघ के एक उच्चरीय प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट। कलेक्ट्रेट में आयोजित इस मुलाकात के दौरान व्यापारियों ने कलेक्टर का स्वागत किया और शहर के प्रमुख बाजारों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा।

जयपुर। जयपुर के नवनियुक्त जिला कलेक्टर संदेश नायक से बुधवार को जयपुर व्यापार स्तमहासंघ के एक उच्चरीय प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। कलेक्ट्रेट में आयोजित इस मुलाकात के दौरान व्यापारियों ने कलेक्टर का स्वागत किया और शहर के प्रमुख बाजारों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। ​प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष एवं भारत सरकार के राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य सुभाष गोयल तथा महामंत्री सुरेश सैनी ने किया। ​बाजारों के विकास पर रहा जोर ​मुलाकात के दौरान महासंघ ने बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था, अतिक्रमण, पार्किंग और बुनियादी सुविधाओं के विकास की आवश्यकता जताई।

व्यापारियों की बात सुनने के बाद जिला कलेक्टर संदेश नायक ने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूर्ण सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि जयपुर के बाजारों की सुरक्षा और उनके व्यवस्थित विकास के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। ​जल्द होगी संयुक्त बैठक ​कलेक्टर ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि वे जल्द ही जयपुर व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों के साथ एक विस्तृत समीक्षा बैठक करेंगे, ताकि हर समस्या का धरातल पर समाधान निकाला जा सके। ​इस अवसर पर महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष हरीश केडिया और सेंट्रल स्पाइन (विद्याधर नगर) के अध्यक्ष अजय अग्रवाल सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
सूखे जैसे हालात के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किसानों और आम लोगों को राहत देने के लिए एहतियाती कदम...
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम : संघर्ष करने वाले छात्रों की बड़ी जीत, राहुल बोले- हिंसा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन, युवाओं को जिम्मेदारी निभाने का संदेश
निजी अस्पताल में जटिल सर्जरी : 3 महीने तक फेफड़े में फंसी रही मूंगफली, डॉक्टरों ने ऑटिज्म पीड़ित मासूम की बचाई सांसें