घरेलु और व्यवसायिक गैस सिलेण्डर की कालाबाजारी पर रोक लगाओ: माकपा

Gemini said गैस संकट पर आक्रोश: माकपा ने सरकार की नीतियों को घेरा

घरेलु और व्यवसायिक गैस सिलेण्डर की कालाबाजारी पर रोक लगाओ: माकपा

राजस्थान में एलपीजी किल्लत और कालाबाजारी के खिलाफ माकपा ने तीखा विरोध जताया है। राज्य सचिव किशन पारीक ने आरोप लगाया कि घरेलू सिलेंडर ₹5000 तक बिक रहे हैं, जिससे गरीब और छोटे कारोबारी बर्बाद हो रहे हैं। माकपा ने इस संकट के लिए केंद्र की कॉरपोरेट-परस्त और युद्ध समर्थक विदेश नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है।

जयपुर: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की राजस्थान राज्य कमेटी राज्य में गैस सप्लाई व्यवस्था पर आक्रोश व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से मांग की है कि आम उपभोक्ताओं को अविलम्ब घरेलु व व्यवसायिक सिलेण्डर तयशुदा दामों पर उपलब्ध कराये और काला बाजारी पर तुरन्त रोक लगाए।

माकपा राज्य सचिव किशन पारीक ने कहा है कि माकपा ने गैस आपूर्ति के सरकारी दावों को सिरे से खारिज किया है। उपभोक्ताओं की ऑनलाईन बुकिंग वाली साईट ही बंद पड़ी है, दूसरी और घरेलु और व्यवसायिक सिलेण्डर 3 हजार से 5 हजार रूपए प्रति सिलेण्डर की कालाबाजारी धड़ल्ले से चल रही है। अब तो ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 45 दिन बाद गैस बुकिंग का आदेश निकाल दिया गया है, शहरी क्षेत्र में 25 दिन की सीमा तय की है। चाय की थड़ी और सड़क किनारे थोड़ी बहुत खाद्य सामग्री पकाकर बेचने वाले छोटे कारोबारियों की लाखों थड़िया/ठेले बंद हो चुके हैं। परिवारों में भूखों मरने की स्थिति पैदा हो गई है।

इसी तरह पेट्रोल पम्पों पर एलपीजी की सप्लाई बंद होने से ऑटो तथा टैक्सियों के पहिये भी रूक गए हैं। पेट्रोल पम्पों पर एलपीजी भरवाने वाले ऑटो चालकों और टैक्सी चालकों की लम्बी कतारे लगी हुई हैं। अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को रमजान के माह में गैस सिलेण्डर के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है, वहीं बहुसंख्यक समुदाय के लिए शादियों का सीजन भारी पड़ने लगा हैं। चारों तरफ परेशानी का आलम है।

गैस सिलेण्डर को लेकर त्राही त्राही मंची है। माकपा का मानना है कि देश और प्रदेश के आम लोगों को इस भारी संकट में डालने के लिए केन्द्र की आर.एस.एस-भाजपा सरकार की कॉरपोरेटप्रस्त नीतियां और अमेरिकी साम्राज्यप्रस्त नीतियां जिम्मेदार है, जिनकी वजह से केन्द्र की मोदी सरकार ने अमेरीका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमला करने की हत्यारी मुहिम का मूक दर्शक बनकर समर्थन किया, निर्दोष लोगों की हत्याओं पर भी मोदी सरकार ने शर्मनाक चुप्पी धारण कर रखी है। अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर थोपे गए युद्ध के कारण आज दुनियाभर में कच्चे तेल की सप्लाई बाधित हुई है। हमारा देश भी इसी का नतीजा भुगत रहा है। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी जनता से अपील करती है कि राज्य में व्याप्त गैस सिलेण्डरों की कालाबाजारी के खिलाफ और भारत सरकार की हत्यारे साम्राज्यवादी देशों को समर्थन देने की नीतिया का पुरजोर विरोध करो।

Read More कभी बारिश-कभी सर्दी-गर्मी ने बिगाड़ा सेहत का मिजाज : पैर पसार रही बीमारियां, एसएमएस सहित अन्य अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या 30 फीसदी तक बढ़ी

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित