क्रेडाई एक्सपो 2026 : रियल एस्टेट में गूंज रही नारी शक्ति, 'क्रेडाई वुमेन्स विंग' ने पेश की सशक्तिकरण की मिसाल

पुरुष प्रधान क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती धमक 

क्रेडाई एक्सपो 2026 : रियल एस्टेट में गूंज रही नारी शक्ति, 'क्रेडाई वुमेन्स विंग' ने पेश की सशक्तिकरण की मिसाल

क्रेडाई एक्सपो 2026 महिला सशक्तिकरण का मंच बना है। वुमेन्स विंग अध्यक्ष अल्पना शर्मा ने बताया कि रियल एस्टेट में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। विंग निर्माण श्रमिकों के बच्चों की निशुल्क शिक्षा, स्वास्थ्य शिविर और सुरक्षा प्रशिक्षण जैसे सामाजिक कार्य भी कर रही है, जिससे आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिल रहा है।

जयपुर। क्रेडाई एक्सपो 2026 न केवल रियल एस्टेट की नई ऊंचाइयों का प्रदर्शन कर रहा है, बल्कि यह महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के एक सशक्त केंद्र के रूप में भी उभरा है। इस अवसर पर क्रेडाई वुमेन्स विंग की अध्यक्ष अल्पना शर्मा ने महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और सामाजिक सरोकारों पर जोर देते हुए एक्सपो के व्यापक उद्देश्यों को साझा किया।

पुरुष प्रधान क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती धमक :

अल्पना शर्मा ने कहा कि रियल एस्टेट क्षेत्र, जिसे कभी केवल पुरुष प्रधान माना जाता था, वहां आज महिलाएं अपनी काबिलियत का लोहा मनवा रही हैं। एक्सपो में महिलाओं ने न केवल बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है, बल्कि वे रियल एस्टेट बिजनेस में नए आयाम स्थापित कर रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्रेडाई वुमेन्स विंग का लक्ष्य महिलाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहाँ वे आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार कर सकें।

सामाजिक सरोकार : निर्माण श्रमिकों के जीवन में ला रहीं उजाला

Read More दो दिवसीय यात्रा पर मध्य प्रदेश जाएंगे वासुदेव देवनानी : विधानसभा में युवा विधायक सम्मेलन को करेंगे संबोधित, सम्मेलन में देशभर के युवा विधायक लेंगे भाग

सिर्फ व्यापार ही नहीं, क्रेडाई से जुड़ी महिलाएं सामाजिक दायित्वों को निभाने में भी अग्रणी हैं। श्रीमती शर्मा ने विंग द्वारा किए जा रहे कार्यों का विवरण देते हुए बताया निशुल्क शिक्षा: निर्माण साइटों पर कार्यरत श्रमिकों के बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था की जा रही है।
स्वास्थ्य सुरक्षा: श्रमिक महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए निरंतर स्वास्थ्य शिविर और कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Read More राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में हिन्दी कार्यशाला : हिंदी और संस्कृत के अन्तः सम्बन्ध विषय पर व्याख्यान किया प्रस्तुत, प्रतिभागियों को भाषा के गहन अध्ययन तथा उसके महत्व को समझने का मिला अवसर

सवेतनिक सुरक्षा प्रशिक्षण: श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्हें निशुल्क और सवेतनिक सुरक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे सुरक्षित वातावरण में काम कर सकें।

Read More जयपुर से जुड़े विभिन्न हाईवे पर टोल महंगे : भारी वाहनों पर 5 से 20 रुपए तक की बढ़ोतरी, जानें कब से लागू होगी नई दरें

आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम :

इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके हुनर के प्रदर्शन के लिए अवसर देना और उन्हें आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाना है। अल्पना शर्मा ने आत्मविश्वास के साथ कहा- आज की महिला हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। हमारा प्रयास उन्हें सशक्त बनाने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जोड़कर समाज को मजबूत करना है।

यह आयोजन केवल ईंट-पत्थर के कारोबार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह महिलाओं की आत्मनिर्भरता और उनके सपनों को उड़ान देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

Post Comment

Comment List

Latest News

एनएसयूआई का कड़ा विरोध : आरयू कैम्पस बना अभेद्य दुर्ग, चप्पे-चप्पे पर पुलिस एनएसयूआई का कड़ा विरोध : आरयू कैम्पस बना अभेद्य दुर्ग, चप्पे-चप्पे पर पुलिस
एनएसयूआई के आरयू में आरएसएस के अखिल भारतीय सम्पर्क प्रमुख रामलाल की 'प्रमुख जन गोष्ठी' का धरना देने पर पुलिस...
बिहार में जहरीली शराब से 6 लोगों की मौत  : 6 लोगों की आंखों की रौशनी गई, 12 से अधिक लोग बीमार
आईपीएल-2026 : पंजाब की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से दी मात 
आईपीएल मैचों की तैयारी : स्टेडियम रिनोवेशन कार्यों की समीक्षा बैठक, फ्लडलाइट का काम 15 अप्रैल तक पूरा करने के निर्देश
मिस राजस्थान 2026 के ऑडिशन : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, प्रदेश के कोने-कोने से युवा प्रतिभाएं पेश करेंगी अपनी दावेदारी
हिमालयी ग्लेशियरों के पिघलने के परिणाम घातक होंगे
कमजोर लंग्स और सांस की पुरानी बीमारियों में कारगर है ऑक्सीजन थेरेपी, बेहतर परिणाम के लिए इसे दिन में कम से कम 18 से 24 घंटे लगातार लगाना जरूरी