उद्योगों पर मंडराया संकट : बगरू रीको औद्योगिक क्षेत्र में कमर्शियल एलपीजी की कमी, 30 उद्योग प्रभावित, 4000 श्रमिकों की आजीविका पर असर

बगरू इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने जिला प्रशासन से तत्काल आपूर्ति बहाल करने की मांग की

उद्योगों पर मंडराया संकट : बगरू रीको औद्योगिक क्षेत्र में कमर्शियल एलपीजी की कमी, 30 उद्योग प्रभावित, 4000 श्रमिकों की आजीविका पर असर

बगरू रीको औद्योगिक क्षेत्र में कमर्शियल एलपीजी की कमी से करीब 30 उद्योगों का उत्पादन प्रभावित। बगरू इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के नवनीत झालानी ने प्रशासन को पत्र लिखकर गैस आपूर्ति बहाल करने की मांग। संकट से 4000 श्रमिकों की आजीविका पर भी खतरा मंडरा रहा।

जयपुर। बगरू स्थित रीको औद्योगिक क्षेत्र में वाणिज्यिक एलपीजी (कमर्शियल एलपीजी) की कमी के कारण लगभग 30 उद्योगों के सामने उत्पादन संकट खड़ा हो गया है। गैस आपूर्ति बाधित होने से उद्योगों की निरंतर चलने वाली उत्पादन प्रक्रिया प्रभावित होने लगी है, जिससे उद्योगपतियों को भारी आर्थिक नुकसान की आशंका है।

बगरू इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी नवनीत झालानी ने इस संबंध में जयपुर के जिला कलेक्टर तथा जिला रसद अधिकारी (1 एवं 2) को पत्र लिखकर वाणिज्यिक एलपीजी की आपूर्ति तत्काल बहाल करने की मांग की है।

उन्होंने पत्र में बताया कि बगरू औद्योगिक क्षेत्र के ये उद्योग मुख्य रूप से एलपीजी गैस पर निर्भर हैं और इनमें करीब 4000 स्थानीय एवं प्रवासी श्रमिक कार्यरत हैं। यदि गैस की आपूर्ति बाधित रहती है तो उद्योगों का संचालन प्रभावित होगा और इससे श्रमिकों की आजीविका पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

झालानी ने कहा कि इन उद्योगों में उत्पादन प्रक्रिया लगातार चलती रहती है और किसी भी प्रकार की रुकावट से बड़े पैमाने पर वित्तीय नुकसान होता है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि बगरू औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगों के लिए कमर्शियल एलपीजी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि उद्योगों का संचालन सुचारू रूप से जारी रह सके और श्रमिकों की रोज़ी-रोटी सुरक्षित रहे।

Read More झुंझुनूं के ‘रीढ़ का टीला’ में मिला हजारों साल पुराने मानव बसावट का प्रमाण : पुरातात्विक उत्खनन में प्रागैतिहासिक औज़ार, मंदिर स्थापत्य और 11वीं-12वीं शताब्दी की मूर्तियों के मिले अवशेष 

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी
जिले में हाईवेज पर सड़क हादसों को कम करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे। जिला सड़क सुरक्षा समिति...
आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव
एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत
हरिभाऊ बागड़े ने दी राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं : सर्वांगीण विकास में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने का किया आह्वान, कहा- प्रदेश का नाम ही गौरव की अनुभूति कराने वाला
उद्योगों पर मंडराया संकट : बगरू रीको औद्योगिक क्षेत्र में कमर्शियल एलपीजी की कमी, 30 उद्योग प्रभावित, 4000 श्रमिकों की आजीविका पर असर