जयपुर–लखनऊ एयर कनेक्टिविटी पर संकट, इंडिगो ने घटाई उड़ानों की संख्या

अन्य शहरों के जरिए कनेक्टिंग फ्लाइट का सहारा

जयपुर–लखनऊ एयर कनेक्टिविटी पर संकट, इंडिगो ने घटाई उड़ानों की संख्या
जयपुर और लखनऊ के बीच हवाई संपर्क कमजोर पड़ता नजर आ रहा। इंडिगो ने इस रूट पर अपनी उड़ानों की संख्या घटा दी है, जिससे यात्रियों को अब पहले जैसी रोजाना सुविधा नहीं मिल रही। जयपुर से दोपहर करीब 2 बजे लखनऊ जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट, जो पहले सप्ताह के सातों दिन संचालित होती थी, अब केवल चार दिन—सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार—ही संचालित की जा रही है।

जयपुर। जयपुर और लखनऊ के बीच हवाई संपर्क कमजोर पड़ता नजर आ रहा है। इंडिगो ने इस रूट पर अपनी उड़ानों की संख्या घटा दी है, जिससे यात्रियों को अब पहले जैसी रोजाना सुविधा नहीं मिल रही। जयपुर से दोपहर करीब 2 बजे लखनऊ जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट, जो पहले सप्ताह के सातों दिन संचालित होती थी, अब केवल चार दिन—सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार—ही संचालित की जा रही है। इसके अलावा, 1 जुलाई से जयपुर–लखनऊ सेक्टर की सुबह वाली फ्लाइट भी बंद कर दी गई है।

ऐसे में अब दोनों शहरों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के विकल्प सीमित हो गए हैं। खासकर व्यावसायिक, सरकारी कार्यों और चिकित्सा संबंधी यात्राओं के लिए नियमित रूप से आने-जाने वाले लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उड़ानों में कटौती से जयपुर और लखनऊ के बीच एयर कनेक्टिविटी प्रभावित हुई है। यात्रियों को अब अपनी यात्रा की योजना सप्ताह के निर्धारित दिनों के अनुसार बनानी होगी या फिर अन्य शहरों के जरिए कनेक्टिंग फ्लाइट का सहारा लेना पड़ेगा। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्थानीय चुनावों में वास्तविक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। उन्होंने...
आवाज दबा रही सरकार! खड़गे का आरोप- एक लाख इंस्टाग्राम और 15 हजार यूट्यूब चैनल को ब्लॉक करने का आदेश
केंद्रीय कैबिनेट बहुत कमजोर, राउत बोले- फडणवीस को दिल्ली बुला रहा केंद्र
जयपुर में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्री : 19 से 22 अगस्त तक चलेगा महामंथन, पर्यटन को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की तैयारी
जयपुर में कल टेक्सटाइल उद्योग पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग पर होगा मंथन
जयपुर में मिस ओशन वर्ल्ड और मिस फ्यूजन इंडिया के गाउन राउंड का भव्य आयोजन, बीस देशों की सुंदरियां ले रहीं हिस्सा
हाई रिस्क गर्भवतियों की हुई सघन जांच, एनीमिया पीड़ितों को लगाए एफसीएम इंजेक्शन