सनी देओल को देखने हवा महल पर उमड़ी फैंस की भीड़, ‘बंटवारा’ फिल्म के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचे अभिनेता
फोटो-वीडियो बनाने की रही होड़
अभिनेता सनी देओल अपनी आगामी फिल्म ‘बंटवारा’ के प्रमोशन के लिए बुधवार शाम जयपुर पहुंचे। हवामहल के सामने प्रशंसकों से मुलाकात की, बड़ी संख्या में लोग उनकी एक झलक पाने पहुंचे। सनी ने फैंस का अभिवादन किया।
जयपुर। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल बुधवार शाम करीब 4 बजे अपनी आगामी फिल्म ‘बंटवारा’ के प्रमोशन के सिलसिले में जयपुर पहुंचे। इस दौरान वे हवामहल स्मारक के फ्रंट भाग स्थित प्लेटफॉर्म पर पहुंचे, जहां उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक जुट गए।
अभिनेता की एक झलक पाने के लिए लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। फैंस अपने मोबाइल फोन से लगातार फोटो और वीडियो बनाते नजर आए। कुछ देर के लिए वहां उत्सव जैसा माहौल बन गया। सनी देओल ने भी प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया, जिसके बाद उनकी मौजूदगी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे।
Related Posts
Post Comment
Latest News
29 Jul 2026 17:51:56
विदेशी बाजारों से मिले मिले-जुले संकेतों के बावजूद बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में जोरदार बढ़त दर्ज की गई। बीएसई...

Comment List