होली पर घर जाने वालों की बस स्टैण्ड पर भीड़ : रोडवेज ने किया अतिरिक्त बसों का संचालन, स्पेशल ट्रेनों का भी हो रहा संचालन

कई ट्रेनों में कोच बढ़ाए

होली पर घर जाने वालों की बस स्टैण्ड पर भीड़ : रोडवेज ने किया अतिरिक्त बसों का संचालन, स्पेशल ट्रेनों का भी हो रहा संचालन
होली के रंग चढ़ने से पहले ही घर वापसी की रौनक दिखने लगी। राजस्थान रोडवेज बस स्टैंड्स—सिंधी कैंप, ट्रांसपोर्ट नगर, दुर्गापुरा और चौंमू पुलिया—पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी। बढ़ती मांग को देखते हुए रोडवेज एमडी पुरुषोत्तम शर्मा ने अतिरिक्त बसें चलाईं।

जयपुर। राजस्थान रोडवेज की बसों में होली के त्योहार पर गांव जाने वालों लोगों की भीड़ दिखाई देने लगी है। रविवार को सिंधी कैंप बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ दिखाई दी। इसे देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने अतिरिक्त बसों का संचालन किया है। वही भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने के साथ ही कई ट्रेनों में कोच बढ़ाए हैं।

जानकारी के अनुसार होली के त्यौहार पर अधिकतर लोग अपने गांव के लिए पलायन करते हैं। रविवार को सिंधी कैंप, ट्रांसपोर्ट नगर, दुर्गापुरा, चौंमू पुलिया सहित अन्य बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ दिखाई दी। उसे देखते हुए रोडवेज एमडी पुरषोत्तम शर्मा ने अतिरिक्त बसें चलाने के निर्देश दिए हैं। जिससे यात्रियों को सुविधा मिल सके। इसी प्रकार रेलवे प्रशासन करीब एक दर्जन स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है।

Tags: crowd

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया