शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के आवास पर उमड़ी शिक्षकों की भीड़, तबादला आवेदनों पर हुई चर्चा

एक-एक कर उनके आवेदनों को सुना

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के आवास पर उमड़ी शिक्षकों की भीड़, तबादला आवेदनों पर हुई चर्चा
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के आवास पर तबादले की मांग लेकर सैकड़ों शिक्षक पहुंचे। मंत्री ने शिक्षकों की व्यक्तिगत, पारिवारिक, स्वास्थ्य और कार्यभार संबंधी समस्याएं सुनकर शीघ्र व पारदर्शी समाधान का आश्वासन। अधिकारियों को आवेदनों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश।

जयपुर। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के जयपुर स्थित आवास पर शिक्षकों की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। सैकड़ों शिक्षक तबादले के आवेदन लेकर मंत्री से मुलाकात करने पहुंचे। मंत्री दिलावर ने शिक्षकों का स्वागत किया और एक-एक कर उनके आवेदनों को सुना। उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और उनके परिवादों पर गंभीरता से विचार किया। कई शिक्षकों ने अपनी व्यक्तिगत परेशानियां, पारिवारिक समस्याएं तथा स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों का जिक्र करते हुए तबादले की मांग रखी। कुछ शिक्षकों ने स्कूलों में शिक्षकों की कमी और कार्यभार के दबाव की भी शिकायत की। दिलावर ने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि उनकी सभी समस्याओं का उचित और शीघ्र निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग सभी आवेदनों का परीक्षण कर पारदर्शी तरीके से कार्रवाई करेगा।

 

दिलावर ने स्पष्ट किया कि कोई भी योग्य शिक्षक अपनी समस्याओं को लेकर विभाग या उनके कार्यालय से संपर्क कर सकता है। इस मौके पर शिक्षकों ने मंत्री के इस सहयोगात्मक रवैये की सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके तबादले और अन्य मांगों पर जल्द सकारात्मक फैसला लिया जाएगा। मंत्री के आवास पर हुई इस बैठक से शिक्षा विभाग में सक्रियता बढ़ गई है। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शिक्षकों की मांगों पर प्राथमिकता से काम किया जाए।

 

Read More परसराम मदेरणा की जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, डोटासरा समेत नेताओं ने किया नमन

Read More विशेष सड़क सुरक्षा अभियान में 17,850 वाहनों के किए चालान, 6.60 करोड़ का वसूला जुर्माना

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

"मन की बात" में पीएम मोदी का बड़ा बयान: निजी भागीदारी से अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत ने रचा नया इतिहास, विक्रम-1 बना मिसाल "मन की बात" में पीएम मोदी का बड़ा बयान: निजी भागीदारी से अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत ने रचा नया इतिहास, विक्रम-1 बना मिसाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में भारत के बढ़ते अंतरिक्ष और वैज्ञानिक सामर्थ्य की प्रशंसा की। उन्होंने...
राजस्थान में दो साइबर ठग गिरफ्तार, परिचित बनकर देते थे वारदात को अंजाम
यूरोप की परमाणु नीति पर रूस का तीखा हमला, कहा- सुरक्षा नहीं, बल्कि परमाणु शक्तियों के बीच टकराव का खतरा बढ़ा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा दावा, बोले- विदेशी ताकतों के भारत विरोधी मंसूबे पूरी तरह नाकाम हुए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सचिन पायलट का बड़ा बयान, बोले- युवाओं की जीत हुई, छात्रों की आवाज आखिरकार सुनी गई
कैथेटर तकनीक से जटिल हृदय रोगों का इलाज संभव, एक्सपर्ट्स ने सिखाई दुर्लभ एंजियोप्लास्टी 
भिंड में दिल दहला देने वाला हादसा: गुटखा थूकने के लिए खोला कार का दरवाजा, मासूम सड़क पर गिरा, पहिए से कुचलकर मौत