नकली नोटों के खिलाफ सीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 3 लाख 45 हजार रुपये की नकली भारतीय मुद्रा बरामद 

एनडीपीएस यूनिट ने आरोपी के कब्जे से किए 500 के नकली नोट जब्त 

नकली नोटों के खिलाफ सीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 3 लाख 45 हजार रुपये की नकली भारतीय मुद्रा बरामद 
जयपुर पुलिस की सीएसटी टीम ने आरोपी शाहवाज खान के कब्जे से 3 लाख 45 हजार रुपए की नकली भारतीय मुद्रा बरामद। पांच सौ रुपए के नकली नोट पंचायतीराज चुनाव और त्योहारों के दौरान बाजार में खपाने की तैयारी थी।

जयपुर। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल एवं स्पेशल पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश के निर्देशन में जयपुर पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को एनडीपीएस यूनिट की सूचना पर सीएसटी टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शाहवाज खान के कब्जे से 3 लाख 45 हजार रुपये की नकली भारतीय मुद्रा बरामद की है। सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई स्पेशल कमिश्नर ओमप्रकाश ने बताया कि एनडीपीएस यूनिट की सूचना पर सीएसटी टीम ने आरोपी शाहवाज खान के संबंध में जानकारी जुटाकर कार्रवाई की है। आरोपी के कब्जे से कुल 3 लाख 45 हजार रुपये के नकली 500 के नोट बरामद किए हैं।

बरामद मुद्रा को जब्त कर मामले में आगे की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस थाना भट्टाबस्ती को नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई के लिए सुपुर्द किया गया है। पंचायतीराज चुनाव और त्योहारों में खपाने की थी प्लानिंग प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शाहनवाज नकली नोटों की खेप को पंचायतीराज चुनाव और त्यौंहारी सीजन के चलते बाजार में खपाना की तैयारी में था। स्पेशल कमिश्नर ने बताया कि दस्तयाब आरोपी की पहचान शाहवाज उम्र 33 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड नाहरी का नाका शास्त्री नगर भट्टाबस्ती, जयपुर के रूप में हुई है। मामले में नकली मुद्रा से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच की भी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाइयां अनवरत जारी रहेंगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चक्रवात ‘अर्नव’ मचाएगा तबाही? 140 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, कई राज्यों में अलर्ट जारी चक्रवात ‘अर्नव’ मचाएगा तबाही? 140 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, कई राज्यों में अलर्ट जारी
बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान 'अर्नव' और अधिक भीषण रूप लेकर 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट...
रक्तदाता दिवस विशेष : 'टीम जीवनदाता' से जुड़े 5 हजार से अधिक युवा, देश भर में मिल चुके हैं 1000 से अधिक सम्मान
एलन कोचिंग संस्थान से नीट की तैयारी कर रहे स्टूडेंट सहित एक ही दिन में दो छात्रों की मौत
राजस्थान विश्वविद्यालय में विश्व सम्मेलन का समापन, देश-विदेश के विद्वान साझा करेंगे शोध निष्कर्ष
कोटा में क्विक कॉमर्स पर उठे सवाल : 10 मिनट में डिलीवरी का दावा, लेकिन खाने की गुणवत्ता की क्या है गारंटी?
Voice of Youth : बकानी में छात्रा के स्कूल में बंद होने की घटना से उठे सवाल, हर कक्षा में लगे इमरजेंसी बेल
बूढ़ी वितरिकाओं का गला घोंट रहे झाड़-झंखाड़