क्यूबा की जोआना उरांगा बनीं मिस टीन इंटरनेशनल-2026, फर्स्ट रनरअप रही नामीबिया की चैंटल बोरेन
फिनाले में भारत का प्रतिनिधित्व दिव्या वाधवा कर रही
जयपुर में मिस टीन इंटरनेशनल-2026 का ग्रैंड फिनाले भव्य अंदाज में आयोजित। प्रतियोगिता में कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, भारत, जापान, फिलीपींस, अमेरिका, श्रीलंका और स्पेन समेत 15 देशों की फाइनलिस्ट ने हिस्सा लिया। भारत का प्रतिनिधित्व दिव्या वाधवा ने किया। देर रात तक चले फिनाले में क्यूबा की जोआना उरांगा ने खिताब जीता।
जयपुर। मिस टीन इंटरनेशनल-2026 का ग्रैंड फिनाले रविवार को भव्य अंदाज में आयोजित हुआ। सौंदर्य और प्रतिभा की इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, भारत, जापान, फिलीपींस, अमेरिका, श्रीलंका और स्पेन समेत 15 देशों की फाइनलिस्ट मॉडल्स ने हिस्सा लिया।
रंगारंग प्रस्तुति के दौरान लोकप्रिय गीत ‘चल छैया छैया..’ पर फाइनलिस्ट की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। फिनाले में भारत का प्रतिनिधित्व दिव्या वाधवा कर रही हैं। देर रात तक चले फिनाले में क्यूबा की जोआना उरांगा मिस टीन इंटरनेशनल 2026 का ताज अपने नाम किया, वहीं फर्स्ट रनर अप नामीबिया की चैंटल बोरेन को मिला।
Related Posts
Post Comment
Latest News
15 Sep 2026 19:01:55
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...

Comment List