ऑक्टेव 2026 : मणिपुरी रास, कॉस्ट्यूम शो और कोरियोग्राफिक प्रस्तुति में झलकी नॉर्थ ईस्ट की संस्कृति
प्रस्तुति की जमकर तारीफ की
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर के सहयोग से आयोजित ‘ऑक्टेव 2026’ के दूसरे दिन कॉस्ट्यूम शो में पूर्वोत्तर के आठ राज्यों की पारंपरिक हस्तनिर्मित पोशाकों ने दर्शकों का ध्यान खींचा। युवक-युवतियों ने विभिन्न राज्यों के परिधान पहनकर प्रस्तुति।
जयपुर। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर की ओर से आरआईसी के सहयोग से आरआईसी में आयोजित किए जा रहे ‘ऑक्टेव 2026’ में दूसरे दिन शुक्रवार को कॉस्ट्यूम शो में पूर्वोत्तर के आठ स्टेट के परिधान पहने युवक युवतियों ने हर राज्य की एक-एक पारंपरिक हैंडमेड पोशाक पहन कर मंच पर आते ही खूब वाहवाही लूटी। शो में दर्शकों ने जहां पूर्वोत्तर के पारंपरिक परिधानों को पहचाना।
वहीं, इनकी प्रस्तुति की जमकर तारीफ की। कई दर्शकों का कहना था कि इन्हें देखना न केवल नई अनुभूति रही। बल्कि नॉर्थ ईस्ट की संस्कृति को लाइव समझने का अवसर भी मिला। पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर के निदेशक डॉ अश्विन एम दलवी ने कार्यक्रम में आए आईएएस नवीन जैन, प्रो.मायारानी टाक, संस्कृति मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी लक्ष्मी कांत मंडल सहित अन्य का अभिनंदन किया।
Related Posts
Post Comment
Latest News
03 Oct 2026 19:01:34
अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद इंडिया गठबंधन में शामिल...

Comment List