साइबर अलर्ट : डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगी से सावधान रहें, पुलिस कभी नहीं करती डिजिटल अरेस्ट

आधार कार्ड से जारी सिम नम्बर नंबर अपराध में शामिल

साइबर अलर्ट : डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगी से सावधान रहें, पुलिस कभी नहीं करती डिजिटल अरेस्ट

राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने आमजन को संभावित साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की एडवाइजरी जारी की। जिसे डिजिटल अरेस्ट नाम से जाना जाता है। पुलिस किसी को भी वीडियो कॉल पर या डिजिटल माध्यम से गिरफ्तार नहीं करती है।

जयपुर। राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने आमजन को संभावित साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की एडवाइजरी जारी की है। जिसे डिजिटल अरेस्ट नाम से जाना जाता है। यह कोई भी पुलिस या सरकारी एजेंसी किसी को भी वीडियो कॉल पर या डिजिटल माध्यम से गिरफ्तार नहीं करती है।

साइबर अपराधी कैसे बनाते हैं शिकार: डीआईजी साइबर क्राइम विकास शर्मा ने बताया कि साइबर अपराधी खुद को सीबीआई, पुलिस, कस्टम, ईडी, इनकम टैक्स अधिकारी या न्यायिक अधिकारी बताकर मोबाइल पर कॉल करते हैं और लोगों को डराते हैं। 

ठग ये देते हैं धमकियां
आपके बच्चों या परिवार द्वारा कोई अपराध किया गया है और उनकी गिरफ्तारी होगी।
आपके बैंक खाते में देश विरोधी गतिविधियों या मनी लॉ्ड्रिरंग का पैसा जमा है।
आपके समस्त खाते एफडी, इन्वेस्टमेंट का वेरिफिकेशन आवश्यक है।
आपके आधार कार्ड से जारी सिम नम्बर नंबर अपराध में शामिल हैं।

ये धमकियां देकर वे पीड़ित को पूरी तरह से डरा कर पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट का शिकार कर लेते है। 
पैसा सरकारी खाते में जमा करने का आदेश: डीआईजी शर्मा ने बताया कि डराने-धमकाने के कुछ समय बाद फर्जी बड़े अधिकारी का वीडियो कॉल आता है। वह अधिकारी पीड़ित को धमकाता है कि खाते में अधिक रुपए होने के कारण उन्हें इनकम टैक्स देना होगा। वे कहते हैं कि वेरिफिकेशन के दौरान यह सारी रकम एक सरकारी बैंक खाते में डालनी होगी, जो वास्तव में साइबर ठगों का ही खाता होता है। 

Read More जयपुर सर्राफा बाजार में रिकॉर्ड तेजी: चांदी एक हज़ार रुपए और शुद्ध सोना 8,00 रुपए महंगा 

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: केबिन में फंसा ड्राइवर जिंदा जला, पुलिस जांच शुरू जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: केबिन में फंसा ड्राइवर जिंदा जला, पुलिस जांच शुरू
जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार के कारण कोयले से लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। घर्षण से निकली चिंगारी...
भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद
उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा