क्रेडिट कार्ड से लेकर गेमिंग ऐप तक, 6 लोगों से 8.39 लाख की साइबर ठगी

कस्टमर केयर के नाम पर महिला से रुपए हड़पे

क्रेडिट कार्ड से लेकर गेमिंग ऐप तक, 6 लोगों से 8.39 लाख की साइबर ठगी
राजधानी में साइबर ठगों ने छह लोगों को निशाना बनाकर करीब 8.39 लाख रुपए ठग लिए। कहीं क्रेडिट कार्ड पर कमीशन तो कहीं गेमिंग ऐप पर मोटे मुनाफे का झांसा दिया। एक व्यक्ति का मोबाइल हैक कर रकम उड़ाई, जबकि फर्जी कस्टमर केयर ने रिफंड के नाम पर 95 हजार रुपए ऐंठ लिए। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू की।

जयपुर। राजधानी में साइबर ठगी के 6 मामले देखने को मिले हैं। ठगों ने क्रेडिट कार्ड पर कमीशन, ऑनलाइन गेमिंग में मुनाफे और फर्जी कस्टमर केयर के जरिए लोगों को शिकार बनाया। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में करीब 8.39 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले दर्ज किए हैं। करणी विहार थाना क्षेत्र के हनुमान वाटिका निवासी मोहित सोढकिया से वॉट्सऐप पर संपर्क कर आरोपियों ने मोबाइल कारोबार और क्रेडिट कार्ड पर छूट मिलने का झांसा दिया। बदले में कमीशन देने की बात कहकर कार्ड से ट्रांजेक्शन करवा लिए, लेकिन अब भुगतान नहीं कर रहे हैं। नवदीप नरुका को 91 क्लब गेमिंग ऐप पर मुनाफे का लालच देकर अलग-अलग किस्तों में 1.50 लाख रुपए ट्रांसफर करवाए।

 मुरलीपुरा के जमनापुरी निवासी आशीष भादू का मोबाइल हैक कर खाते से 98 हजार रुपए निकाल लिए। मुहाना मंडी क्षेत्र में मुकेश के खाते से 1.94 लाख रुपए ट्रांसफर कर ठगी की। पत्रकार कॉलोनी निवासी संदीप जाखड़ से भी करीब दो लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी हुई। मानसरोवर के अग्रवाल फार्म निवासी धर्मेन्द्रा शर्मा ने ऑनलाइन मंगवाया सामन लौटाने के लिए गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर तलाशा। फर्जी नंबर पर संपर्क करने पर ठगों ने रिफंड दिलाने के नाम पर 95 हजार रुपए पेटीएम से ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Tags: cyber

Post Comment

Comment List

Latest News

"6 साल पुरानी रंजिश का खूनी बदला" कैंपर से पीछा कर विजय को रोका, फिर कुल्हाड़ी से की हत्या "6 साल पुरानी रंजिश का खूनी बदला" कैंपर से पीछा कर विजय को रोका, फिर कुल्हाड़ी से की हत्या
जयपुर ग्रामीण के जोबनेर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते 25 वर्षीय विजय बाजिया की बेरहमी से हत्या कर...
पंचायतीराज चुनाव : प्रधान-प्रमुख की कुर्सी के लिए अभी से जोड़-तोड़, भाजपा-कांग्रेस ने शुरू की बाड़ाबंदी
जम्मू के किश्तवाड़ में सनसनी: दो SPO जवानों के गोलियों से छलनी शव मिले, सर्विस राइफल गायब
जयपुर से बिगड़ा विमानों का शेड्यूल, 2 फ्लाइट रद्द
भिवाड़ी सबसे प्रदूषित, 282 एक्यूआई वैल्यू के साथ खराब श्रेणी में
दो दिन की तेजी के बाद शेयर बाजार की रफ्तार पर लग सकता है ब्रेक, कमजोर शुरुआत के संकेत
कैनेडी परिवार पहुंचा अदालत: ट्रंप के प्रस्तावित 250 फुट ऊंचे विजय स्मारक को चुनौती, ऐतिहासिक स्वरूप से छेड़छाड़ का आरोप