जयपुर सहित कई जिलों में दिन का पारा चढ़ा : शेखावाटी में सर्दी का सितम, पारा जमाव बिंदु पर पहुंचा

माउंट आबू में लगातार दूसरे दिन पारा माइनस तीन डिग्री दर्ज

जयपुर सहित कई जिलों में दिन का पारा चढ़ा : शेखावाटी में सर्दी का सितम, पारा जमाव बिंदु पर पहुंचा

प्रदेश में सर्दी का सितम लगातार जारी है, लेकिन कहीं तेज ठंड तो कहीं तापमान में उतार चढ़ाव बना हुआ। शेखावाटी में सर्दी का असर फिर से बढ़ गया और पारा जमाव बिंदु के नजदीक पहुंच गया। बीती रात पर्वतीय स्थल माउंट आबू में लगातार दूसरे दिन पारा माइनस तीन डिग्री दर्ज किया।

जयपुर। प्रदेश में सर्दी का सितम लगातार जारी है, लेकिन कहीं तेज ठंड तो कहीं तापमान में उतार चढ़ाव बना हुआ है। शेखावाटी में सर्दी का असर फिर से बढ़ गया और पारा जमाव बिंदु के नजदीक पहुंच गया। बीती रात पर्वतीय स्थल माउंट आबू में लगातार दूसरे दिन पारा माइनस तीन डिग्री दर्ज किया। मैदानी इलाकों में फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री दर्ज किया तो सीकर-अलवर में न्यूनतम तापमान बीती रात 1-1 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसे में इन इलाकों में फिर से खेतों में ओस की बूंदे जम गई और गाड़ियों की छतों पर भी बर्फ की परत जम गई। राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में बीती रात के तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट आई और गुरुवार को दिन का तापमान भी दो से तीन डिग्री तक बढ़ गया। सीमावर्ती जिलों में सर्दी का कम असर रहा और बाड़मेर-जैसलमेर में दिन का तापमान 29 डिग्री के पार दर्ज किया। जयपुर में अधिकतम तापमान बढ़कर 25.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया। 

कल से छा सकते हैं बादल 22 से बारिश के आसार
मौसम विभाग केन्द्र जयपुर के अनुसार एक कमजोर पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से 17-18 जनवरी को राज्य के उत्तरी व पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। इसके असर से आगामी 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी होने व शीतलहर से राहत मिल सकती है। एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 22 से 24 जनवरी के दौरान सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। तथा प्रदेश में बारिश के भी आसार बन सकते हैं।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आईटीबी बर्लिन 2026 में भारत को जीवंत सभ्यता और समृद्ध विरासत का संगम बताया।...
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब
पर्यटकों के लिए राहत की खबर : 5 मार्च को खुलेगा आमेर महल, पूर्व आदेश निरस्त
प्रदेश में बढ़ता गर्मी का असर : पारा 38 डिग्री पार, न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट होने से हल्की राहत