तालाब में डूबे युवक का शव बरामद : SDRF ने चलाया था सर्च ऑपरेशन, अंधेरा होने के कारण हुई परेशानी

तालाब किनारे युवक के कपड़े और सामान मिलने से युवक के डूबने की आशंका जताई

तालाब में डूबे युवक का शव बरामद : SDRF ने चलाया था सर्च ऑपरेशन, अंधेरा होने के कारण हुई परेशानी

फागी थाना क्षेत्र के नरेडा गांव के तालाब में डूबे 27 वर्षीय युवक दीपक कुमार का शव SDRF ने कड़ी मशक्कत के बाद बरामद किया। 28 मार्च को सूचना मिलते ही टीम पहुंची, रात में अभियान रोका गया। 29 मार्च सुबह दोबारा सर्च शुरू कर 11:40 बजे शव निकाला गया। स्थानीय प्रशासन को शव सौंपा।

जयपुर। फागी थाना के अंतर्गत ग्राम नरेडा स्थित तालाब में डूबे 27 वर्षीय युवक का शव राजस्थान राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया। 28 मार्च को दोपहर 3:40 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जयपुर ग्रामीण से SDRF कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि नरेडा गांव के तालाब में एक युवक के डूबने की आशंका है। सूचना मिलते ही SDRF कमांडेंट राजेन्द्र सिंह सिसोदिया के निर्देशानुसार जयपुर स्थित गाडोता मुख्यालय से रेस्क्यू टीम को तुरंत रवाना किया गया। रेस्क्यू टीम शाम 4:40 बजे घटनास्थल पर पहुंची, जहां तालाब किनारे युवक के कपड़े और सामान मिलने से उसके डूबने की आशंका जताई गई।

टीम ने मोटर बोट, बांस, बिलाई और रेस्क्यू रोप की सहायता से सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन अंधेरा होने के कारण शाम 7:00 बजे अभियान को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा। अगले दिन 29 मार्च को सुबह 7:10 बजे सर्च ऑपरेशन दोबारा शुरू किया गया। SDRF टीम के अथक प्रयासों के बाद सुबह 11:40 बजे युवक का शव तालाब से बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान दीपक कुमार पुत्र मदनलाल, निवासी ग्राम नरेडा के रूप में हुई। शव को बरामद कर स्थानीय प्रशासन को सुपुर्द कर दिया गया।

 

Tags: drowned

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला : अपराध, नशा और महिलाओं के खिलाफ घटनाओं पर सरकार पूरी तरह विफल, देवेन्द्र यादव ने कहा- नए उपराज्यपाल निभाएं सक्रिय भूमिका दिल्ली में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला : अपराध, नशा और महिलाओं के खिलाफ घटनाओं पर सरकार पूरी तरह विफल, देवेन्द्र यादव ने कहा- नए उपराज्यपाल निभाएं सक्रिय भूमिका
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने राजधानी की कानून-व्यवस्था पर भाजपा सरकार को घेरा। बढ़ते अपराध, नशे के कारोबार और...
तालाब में डूबे युवक का शव बरामद : SDRF ने चलाया था सर्च ऑपरेशन, अंधेरा होने के कारण हुई परेशानी
रोडवेज बस में बेटिकट मिली 15 सवारी : बस सारथी को सेवा से हटाने की अनुशंसा, रोडवेज प्रशासन ने किया स्पष्ट-  राजस्व चोरी और यात्रियों के साथ लापरवाही बर्दाश्त नहीं
जयपुर एयरपोर्ट पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ की शुरुआत : यात्रियों को 10 रुपए में मिलेगा नाश्ता, प्रशासन ने कहा- सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए जारी रहेगी ऐसी पहल
जोधपुर में ‘मन की बात’ को लेकर दिखा उत्साह, जनप्रतिनिधियों संग आमजन ने सुना कार्यक्रम
पाकिस्तान के लिए खुशखबरी: ईरान ने 20 और जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की दी मंजूरी, इशाक डार ने शांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया
मन की बात : पीएम मोदी की 'ज्ञान भारतम् सर्वे' में सभी दुर्लभ पांडुलिपियों को शेयर करने की अपील, बोले-युवाओं की शक्ति से राष्ट्र को समृद्ध बनाने में मिलती है बड़ी ताकत