जेल में बंदी पर जानलेवा हमला, मां ने लगाई साजिश की आशंका

आईटीआई कक्षा के दौरान धारदार हथियार से हमले का आरोप

जेल में बंदी पर जानलेवा हमला, मां ने लगाई साजिश की आशंका
जयपुर केंद्रीय कारागार में बंद एक बंदी पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया। बंदी की मां अंतर भवर ने जेल प्रशासन को शिकायत देकर आरोप लगाया कि उनके पुत्र चेतन सिंह उर्फ ऋषिराज पर जेल परिसर में संचालित आईटीआई कक्षा के दौरान धारदार हथियार से हमला।

जयपुर। जयपुर केंद्रीय कारागार में बंद एक बंदी पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। बंदी की मां अंतर भवर ने जेल प्रशासन को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उनके पुत्र चेतन सिंह उर्फ ऋषिराज पर जेल परिसर में संचालित आईटीआई कक्षा के दौरान धारदार हथियार से हमला किया गया। शिकायत के अनुसार बुधवार दोपहर आईटीआई कक्षा में बंदी सुभाष धोबी ने चेतन सिंह पर हमला कर दिया। हमले में घायल चेतन सिंह को उपचार के लिए एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया। परिजनों ने घटना की सत्यता सामने लाने के लिए जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कराने की मांग की है। पीड़ित पक्ष ने हमले के पीछे साजिश होने की आशंका जताई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि हमलावर ने स्वयं बताया कि उसने यह हमला सुमेर सिंह गुर्जर के कहने पर किया।

सुमेर सिंह गुर्जर, जो जेल में मेट के रूप में कार्यरत बताया गया है, पर हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा मनीष सैनी, विष्णु पंडित, ललित और अर्जुन चीफ के नाम भी कथित सहयोगियों के रूप में उल्लेखित किए गए हैं। अंतर भवर का आरोप है कि उनके पुत्र के पास जेल के भीतर होने वाली कथित अनियमितताओं और गतिविधियों की जानकारी होने के कारण उसे निशाना बनाया गया। उन्होंने जेल प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और चेतन सिंह की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

स्तन कैंसर के इलाज के वर्षों बाद हृदय में दुर्लभ ट्यूमर, एसएमएस अस्पताल ने सफल जटिल सर्जरी कर बचाई महिला की जान स्तन कैंसर के इलाज के वर्षों बाद हृदय में दुर्लभ ट्यूमर, एसएमएस अस्पताल ने सफल जटिल सर्जरी कर बचाई महिला की जान
सवाई मानसिंह अस्पताल के कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग ने एक दुर्लभ और जटिल हृदय शल्यक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम देकर...
अमरनाथ यात्रा से पहले हाई लेवल बैठक, अमित शाह करेंगे सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा
फ्यूचरिस्टिक एप्रोच से बढ़ाएं खनिज उत्पादन और कारोबार : अपर्णा अरोरा
सप्ताह के आखिरी दिन हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार: सेंसेक्स 1,695 अंक उछला, इन कंपनियों में दिखा जोरदार एक्शन
केंद्र से राजस्थान लौटेंगे IAS रोहित कुमार, डीओपीटी ने जारी किए आदेश
बिहार में ट्रक से टकराई कार : 3 SHO सहित कार चालक की मौत, प्रशिक्षण पूरा कर लौट रहे थे
जेल में बंदी पर जानलेवा हमला, मां ने लगाई साजिश की आशंका