मूक-बधिर विद्यालय के छात्र सड़क पर, टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर लगाया असंवेदनशीलता का आरोप

सरकार इन बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही

मूक-बधिर विद्यालय के छात्र सड़क पर, टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर लगाया असंवेदनशीलता का आरोप
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सेठ आनंदीलाल पोद्दार मूक-बधिर विद्यालय के छात्रों के धरने को भाजपा सरकार के माथे पर कलंक बताया। आरोप लगाया कि जर्जर भवन, कथित अवैध वसूली और अप्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति से दिव्यांग बच्चों का भविष्य प्रभावित।

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राजकीय सेठ आनंदीलाल पोद्दार मूक-बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय के श्रवण एवं वाणी-बाधित छात्र-छात्राओं के धरने को भाजपा सरकार के माथे पर कलंक बताया है।

उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त दीवारों के बीच जान जोखिम में पढ़ाई, कथित अवैध वसूली और प्रशिक्षित शिक्षकों की जगह अप्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति से सरकार इन बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। जूली ने मुख्यमंत्री से अपील की कि जो बच्चे आवाज नहीं निकाल सकते, उनकी खामोशी सड़कों पर गूंज रही है। दिव्यांग बच्चों के अधिकारों का दमन और उन्हें कक्षाओं से धरने पर बैठाने को उन्होंने अमानवीयता करार दिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

परिवहन निरीक्षकों ने उठाई दो साप्ताहिक अवकाश की मांग, प्रदेशभर में समान व्यवस्था लागू करने की अपील परिवहन निरीक्षकों ने उठाई दो साप्ताहिक अवकाश की मांग, प्रदेशभर में समान व्यवस्था लागू करने की अपील
राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ ने चेकिंग रोस्टर में निरीक्षकों को दो साप्ताहिक अवकाश देने की मांग की। संघ अध्यक्ष रोबिन...
RAC यात्रियों को बिस्तर किट नहीं मिलने पर रेलवे सख्त, सभी जोन को पूर्ण बिस्तर उपलब्ध कराने के निर्देश
शुभम रेवाड़ का अनशन जारी, अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर लगाया हठधर्मिता का आरोप
'गजनी' फेम दिग्गज अभिनेता प्रदीप सिंह रावत का कैंसर से निधन, "अश्चत्थामा" के किरादार से मिली थी प्रसिद्धि
इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना : सुरंग निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, लाइनिंग पूरी, ट्रैक बिछाने का काम जारी
शुभमन गिल की कप्तानी में श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, 15 अगस्त से शुरू होगी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अहम दो मैचों की टेस्ट सीरीज
मूक-बधिर विद्यालय के छात्र सड़क पर, टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर लगाया असंवेदनशीलता का आरोप