डीलर्स ने की पेट्रोल-डीजल पर वेट कम करने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
परिवहन लागत बढ़ने से महंगाई दर में भी वृद्धि हो रही है
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और महंगाई के बीच राजस्थान पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन ने राज्य सरकार से वैट में कटौती की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि ईरान-अमेरिका युद्ध से कच्चे तेल की कीमतें बढ़ीं जिससे 15 और 19 मई 2026 को पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और आमजन पर असर पड़ा। केंद्र ने उत्पाद शुल्क घटाया, किसानों राहत मिली।
जयपुर। प्रदेश में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर राजस्थान पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन ने राज्य सरकार से राहत देने की मांग की है। मुख्यमंत्री को भेजे गए एक ज्ञापन में पेट्रोल-डीजल पर राज्य सरकार द्वारा वेट कम करने की मांग की गई है, ताकि किसानों और आमजन को राहत मिल सके। ज्ञापन में कहा गया कि ईरान-अमेरिका युद्ध के चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद भारत में भी 15 मई और 19 मई 2026 को पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए। इसका सीधा असर आमजन पर पड़ रहा है। परिवहन लागत बढ़ने से महंगाई दर में भी वृद्धि हो रही है।
ज्ञापन में केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में की गई कटौती का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि केंद्र ने आमजन और किसानों को राहत देने के उद्देश्य से पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क कम कर दिया है। इसी तर्ज पर राज्य सरकार से भी पेट्रोल-डीजल पर वेट में कटौती करने की मांग की गई है।

Comment List