एयरपोर्ट से पुणे जाने वाली फ्लाइट में देरी : यात्रियों को भारी परेशानी, एयरलाइन प्रबंधन से की समयबद्ध संचालन की मांग
देरी के चलते एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों को कई घंटे तक इंतजार करना पड़ा
फ्लाइट के लेट होने से यात्री परेशान होते नजर आ रहे हैं और एयरलाइन प्रबंधन से समयबद्ध संचालन की मांग कर रहे हैं। लगातार हो रही देरी ने यात्रियों की योजनाओं पर असर डाला है।
जयपुर। एयरपोर्ट से पुणे के लिए संचालित होने वाली फ्लाइट इन दिनों तय समय पर रवाना नहीं हो रही है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह फ्लाइट अपने निर्धारित समय सुबह 5:05 बजे के बजाय काफी देर से उड़ान भर पाई। यह फ्लाइट लगभग 4 घंटे की देरी के बाद सुबह 9:40 बजे पुणे के लिए रवाना हो सकी।
इस देरी के चलते एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों को कई घंटे तक इंतजार करना पड़ा। बार-बार फ्लाइट के लेट होने से यात्री परेशान होते नजर आ रहे हैं और एयरलाइन प्रबंधन से समयबद्ध संचालन की मांग कर रहे हैं। लगातार हो रही देरी ने यात्रियों की योजनाओं पर असर डाला है।
Tags: Flight
Related Posts
Post Comment
Latest News
15 Dec 2025 10:33:07
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को मोतीदुगरी गणेश मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री...

Comment List