बीकानेर मारपीट प्रकरण : महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशिकला राठौड़ की भूमिका पर दो दिन में जांच रिपोर्ट मांग
बातचीत के बहाने बाहर बुलाकर हमला किया
जयपुर। टिकट बंटवारे के बाद राजस्थान कांग्रेस में गुटबाजी अब हिंसा तक पहुंच गई है। बीकानेर में शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ हुए मारपीट मामले में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशिकला राठौड़ की भूमिका की जांच के आदेश दिए हैं। संगठन महामंत्री ललित तूनवाल ने प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह को पत्र लिखकर दो दिन में रिपोर्ट मांगी है।
आरोप है कि वार्ड कार्यालय उद्घाटन के दौरान पूर्व पार्षद दीपक अरोड़ा, मोहित अरोड़ा व अन्य ने मेघवाल से मारपीट की, जिसमें शशिकला राठौड़ भी लिप्त बताई जा रही हैं। मेघवाल का कहना है कि उन्हें बातचीत के बहाने बाहर बुलाकर हमला किया गया। पूर्व सीएम अशोक गहलोत समेत नेताओं ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आरोपियों को छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। जल्द एक जांच कमेटी भी गठित की जाएगी।

Comment List