सत्ता परिवर्तन की मांग करना, न अपराध है और न ही कोई साजिश : गहलोत

आंदोलन में अराजकता कहां

सत्ता परिवर्तन की मांग करना, न अपराध है और न ही कोई साजिश : गहलोत
विपक्षी आंदोलनों को अराजकता बताने पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर पलटवार किया। उन्होंने सवाल उठाया कि राहुल गांधी की अगुवाई में निकले मार्च में हिंसा कहां हुई? गहलोत ने 12 अक्टूबर के दिल्ली मार्च को अनुशासित, शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण बताते हुए कहा कि इसमें इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ सामाजिक कार्यकर्ता, आम लोग और जेन-जी भी शामिल हुए।

जयपुर। कथित वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ  विपक्षी दलों के आंदोलनों को भाजपा की ओर से अराजकता बताए जाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पलटवार किया है। गहलोत ने एक्स पर लिखा- चुनाव के जरिए सत्ता परिवर्तन इस देश में हमेशा से होता आया है। गहलोत ने कहा कि भाजपा के बड़े नेता अब विपक्ष पर बांग्लादेश जैसी अराजकता और सड़क के आंदोलनों के जरिए सत्ता बदलने का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन भाजपा को बताना चाहिए कि राहुल गांधी की अगुवाई में चल रहे आंदोलन में हिंसा कहां नजर आई?

गहलोत ने कहा कि लंबे समय बाद 12 अक्टूबर को दिल्ली में इतना अनुशासित, शांतिपूर्ण और उत्साह से भरा मार्च देखने को मिला। इसमें इंडिया गठबंधन के सभी दलों के नेता और कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यकर्ता,आम लोग और जेन-जी भी शामिल हुए।

Tags: crime

Post Comment

Comment List

Latest News

अल्बर्टा में कनाडाई सैन्य अड्डे पर लगी भीषण आग, कई सैन्यकर्मी घायल: मार्क कार्नी अल्बर्टा में कनाडाई सैन्य अड्डे पर लगी भीषण आग, कई सैन्यकर्मी घायल: मार्क कार्नी
कनाडा के अल्बर्टा प्रांत स्थित सीएफबी वेनराइट सैन्य अड्डे पर एक गंभीर हादसे के बाद भीषण आग लग गई, जिससे...
पहले चरण का मतदान, 797 बूथों की ईवीएम कमीशनिंग पूरी
पश्चिम बंगाल में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन कैप्टिव पावर प्लांट की चिमनी ढही, 4 लोगों के मौत की आशंका
गुजरात में नवरात्रि में साड़ी पहनकर गरबा करते हैं पुरुष, 200 साल पुरानी हैरान करने वाली परंपरा!
पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने के लिए आरएसजीएल का अभियान शुरू,  शिविर लगाकर भी जोड़े जाएंगे उपभोक्ता
लैब से जमीन तक: नई साझेदारियों से विज्ञान, खेती, शिक्षा और छोटे कारोबारों में एआई के जरिए भारत के भविष्य को नई गति
बुर्किना फासो में सौंदर्य प्रतियोगिताओं पर रोक, युवतियों के लिए राष्ट्रीय विज्ञान प्रतियोगिता शुरू