संविदा नर्सेज और पैरामेडिकल स्टाफ का विभिन्न मांगो को लेकर प्रदर्शन, कर्मचारियों में अत्यंत आक्रोश

कोई लिखित आदेश विभाग के द्वारा जारी नहीं

संविदा नर्सेज और पैरामेडिकल स्टाफ का विभिन्न मांगो को लेकर प्रदर्शन, कर्मचारियों में अत्यंत आक्रोश

नियमित नर्सिंग ऑफिसर, एएनएम, पैरामेडिकल एवं फार्मासिस्ट की भर्ती को पूर्व की भर्ती के समान मेरिट एवं बोनस अंक के आधार पर करवाने की मांग को लेकर संविदा नर्सेज और पैरामेडिकल स्टाफ का आंदोलन आज भी जारी।

जयपुर। नियमित नर्सिंग ऑफिसर, एएनएम, पैरामेडिकल एवं फार्मासिस्ट की भर्ती को पूर्व की भर्ती के समान मेरिट एवं बोनस अंक के आधार पर करवाने की मांग को लेकर संविदा नर्सेज और पैरामेडिकल स्टाफ का आंदोलन आज भी जारी है। राजस्थान संयुक्त मोर्चा नर्सेज एवं पैरामेडिकल समिति के अध्यक्ष गिरीश शर्मा ने बताया की संपूर्ण राजस्थान में लगातार कर्मचारी मांग कर रहे हैं और कर्मचारी लगातार आज 19वें दिन धरने पर डॉक्टर किरोडी लाल मीणा कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार के सरकारी आवास पर धरने पर बैठे हुए हैं।

किरोड़ी लाल मीणा के द्वारा भी चिकित्सा मंत्री के साथ इस बात को लेकर मध्यस्था करवाई जा रही है और चिकित्सा मंत्री से इस मामले को लेकर बात भी हुई है। चिकित्सा मंत्री के साथ वार्ता हुई तो उन्होंने भर्तीयो को पूर्व के समान करने के लिए आश्वासत किया लेकिन अभी तक कोई लिखित आदेश विभाग के द्वारा जारी नहीं किया गया है जिसके कारण कर्मचारियों में अत्यंत आक्रोश है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जनगणना 2027 मुख्यमंत्री ने स्व-गणना में लिया भाग, नागरिकों से राष्ट्र निर्माण से जुड़े इस महाअभियान में जुड़ने की अपील जनगणना 2027 मुख्यमंत्री ने स्व-गणना में लिया भाग, नागरिकों से राष्ट्र निर्माण से जुड़े इस महाअभियान में जुड़ने की अपील
मुख्यमंत्री ने जनगणना 2027 के तहत 1 मई से प्रारंभ हुई स्व-गणना में स्वयं भाग लेकर नागरिकों को प्रेरित किया।...
शुभेंदु ने स्ट्रॉन्ग रूम में ममता की मौजूदगी पर उठाए सवाल , बनर्जी ने कहा- अनुचित तरीके से स्थानांतरित किए जा रहे थे पोस्टल बैलेट
3540 पदों की संविदा भर्ती का विज्ञापन जारी, युवाओं ने जताया रोष
पीएम मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं: बुद्ध के आदर्शों के प्रति नवीकृत प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बोले-गौतम बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति एवं महापरिनिर्वाण का प्रतीक 
दो अलग-अलग इलाकों में हुक्का बार पर छापे, महिला समेत 2 गिरफ्तार
आईपीएल-2026 : गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया, जेसन होल्डर रहे प्लेयर ऑफ द मैच
Ukraine Drone Attack: यूक्रेनी ड्रोन हमले से तुआपसे के समुद्री टर्मिनल पर लगी आग, बड़ा हादसा टला, कोई हताहत नहीं