तरुण खटीक लिंचिंग के विरोध में खटीक समाज का प्रदर्शन, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे की मांग

जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया

तरुण खटीक लिंचिंग के विरोध में खटीक समाज का प्रदर्शन, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे की मांग

दिल्ली केउत्तम नगर में होली पर हुई तरुण खटीक की हत्या के विरोध में खटीक समाज ने जयपुर में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। समाज ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई, पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग।

जयपुर। दिल्ली के उत्तम नगर में होली के अवसर पर हुई तरुण खटीक की हत्या के विरोध में खटीक समाज ने प्रदेशभर के जयपुर में समाज के लोग बड़ी संख्या में एसडीएम कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए और राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, दिल्ली सरकार तथा केंद्रीय गृहमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि होली के दौरान छह वर्षीय बालिका द्वारा पानी के गुब्बारे से छींटे पड़ने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद कुछ लोगों ने तरुण खटीक पर लाठी-सरियों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी मौत हो गई। इस घटना से खटीक समाज में भारी आक्रोश है।

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है और इससे कमजोर व वंचित वर्ग में असुरक्षा की भावना पैदा हुई है। उन्होंने सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में त्वरित न्याय जरूरी है ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

ज्ञापन में समाज ने मांग की कि हत्या के सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाए और दोष सिद्ध होने पर कठोर सजा दिलाई जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की गई।

Read More गौशालाओं के अनुदान आवेदन की अवधि फिर बढ़ी, अब 30 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन

इसके अलावा समाज ने पीड़ित परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की। प्रदर्शन के बाद समाज के प्रतिनिधियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए न्याय की मांग दोहराई।

Read More मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक ने किया 181 हेल्पलाइन केंद्र का निरीक्षण

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल