आरजीएचएस भुगतान में देरी पर दवा विक्रेताओं का प्रदर्शन : विरोध के बाद प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया, विक्रेताओं ने कहा- 11 महीनों से नहीं हो रहा नियमित भुगतान

लाखों रुपये के बकाया पर बहुत कम राशि जारी की जा रही है

आरजीएचएस भुगतान में देरी पर दवा विक्रेताओं का प्रदर्शन : विरोध के बाद प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया, विक्रेताओं ने कहा- 11 महीनों से नहीं हो रहा नियमित भुगतान

विक्रेताओं ने लंबित भुगतान के विरोध में प्रदर्शन किया। अशोक नगर स्थित स्वास्थ्य भवन के बाहर सैकड़ों विक्रेता जुटे और नारेबाजी की। विक्रेताओं का आरोप है कि 11 महीनों से पूरा भुगतान नहीं मिला। उन्होंने पारदर्शी व्यवस्था, टीपीए कटौतियों पर रोक और बकाया राशि के एकमुश्त भुगतान की मांग की।

जयपुर। प्रदेशभर के आरजीएचएस (राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) से जुड़े दवा विक्रेताओं ने सोमवार सुबह जयपुर में विरोध प्रदर्शन किया। अशोक नगर स्थित डियर पार्क के पास न्यू आरजीएचएस ऑफिस और स्वास्थ्य भवन के सामने प्रादेशिक दवा विक्रेता समिति के बैनर तले सैकड़ों विक्रेता एकत्र हुए। प्रदर्शन के दौरान गार्डों द्वारा मुख्य द्वार बंद कर दिए जाने पर दवा विक्रेताओं ने जोरदार नारेबाजी की। करीब एक घंटे तक चले विरोध के बाद समिति अध्यक्ष विवेक विजयवर्गीय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया गया। प्रदर्शन कर रहे दवा विक्रेताओं ने बताया कि उनका मुख्य मुद्दा लंबे समय से लंबित भुगतान है।

आरोप है कि पिछले 11 महीनों से नियमित भुगतान नहीं हो रहा है और बकाया राशि का केवल आंशिक भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि लाखों रुपये के बकाया पर बहुत कम राशि जारी की जा रही है, जिससे आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। दवा विक्रेताओं ने समय पर भुगतान, निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी, टीपीए की मनमानी कटौतियों पर रोक, पारदर्शी व्यवस्था और लंबित बकाया का एकमुश्त भुगतान जैसी मांगें रखी हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो इसका सीधा असर मरीजों को मिलने वाली दवाओं की आपूर्ति पर पड़ेगा।

Tags: RGHS

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी मंगलवार से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर, वाराणसी और हरदोई में करेंगे 42,580 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन पीएम मोदी मंगलवार से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर, वाराणसी और हरदोई में करेंगे 42,580 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार से वाराणसी और हरदोई के दौरे पर रहेंगे। वे ₹36,000 करोड़ से अधिक की लागत वाले...
महात्मा गांधी अस्पताल की पहल : टोंक में लगा निशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर, सैकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ
RUHS को मिला नया मुखिया : डॉ. मोहनीश ग्रोवर ने संभाली प्राचार्य की कमान, RIMS परियोजना को धरातल पर लाना प्रमुख
होर्मुज़ में तनाव जारी : केमिकल टैंकर पर ईरान की कार्रवाई, 12 भारतीय क्रू सुरक्षित
वायदा बाजार की तेजी का असर : चांदी 1300 रुपए और सोना 300 रुपए महंगा, जानें अब क्या हो गई कीमत
देशभर में 5410 तहसीलों में सौंपे प्रार्थना पत्र : सीकर रोड पर निकली शोभायात्रा, संतों के सान्निध्य में जुटे आमजन
खातीपुरा बनेगा जयपुर का दूसरा मेगा टर्मिनल, बढ़ेगी ट्रेनों की हैंडलिंग क्षमता