WEATHER UPDATE : प्रदेश में घना कोहरा, कल से सर्दी बढ़ने की संभावना 

कई जिले घने कोहरे की चपेट में 

WEATHER UPDATE : प्रदेश में घना कोहरा, कल से सर्दी बढ़ने की संभावना 

प्रदेश के कई जिलों में सोमवार सुबह भी घना कोहरा छाया रहा, राजधानी के बाहरी इलाकों में दृश्यता केवल 10 मीटर तक रही। पश्चिमी विक्षोभ और कोहरे के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम विभाग ने तेज सर्दी का अलर्ट जारी किया है। 23 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री गिरावट का अनुमान है।

जयपुर। प्रदेश के कई जिलों में आज सुबह भी घना कोहरा छाया रहा। कई जिले घने कोहरे की चपेट में है। सोमवार सुबह जयपुर सहित कई जिलों में कोहरा छाया रहा। राजधानी के बाहरी इलाकों में विजिबिलिटी 10 मीटर तक ही रही। दरअसल, उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और घने कोहरे के कारण प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जबकि दिन के तापमान में गिरावट आई है।

रविवार को प्रदेश के कई शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कल से तापमान में गिरावट के साथ तेज सर्दी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर आज भी रहेगा, जिससे कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है।

23 दिसंबर से उत्तर भारत से ठंडी हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा, जिससे न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होगी। इसके अलावा, उत्तर-पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएम नीतीश ने की पीएम मोदी से मुलाकात, उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा, मोदी और नीतीश की मुलाकात से बिहार के विकास को मिलेगी नई गति सीएम नीतीश ने की पीएम मोदी से मुलाकात, उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा, मोदी और नीतीश की मुलाकात से बिहार के विकास को मिलेगी नई गति
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। राज्य के विकास कार्यों और केंद्र–राज्य...
WEATHER UPDATE : प्रदेश में घना कोहरा, कल से सर्दी बढ़ने की संभावना 
त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने केंद्र सरकार को घेरा, रोजगार और विकास के क्षेत्र में विफल रहने का लगाया आरोप
मकर संक्राति के अवसर पर पतंगबाजी को लेकर जिलों को एडवायजरी जारी, पशु-पक्षियों की सुरक्षा के लिए सरकार के प्रयासों के साथ-साथ जनसहयोग भी आवश्यक 
थाईलैंड-कंबोडिया संघर्ष में अब तक 80 लोगों की मौत, 79 अन्य घायल
अरावली विवाद: पर्यावरण एक्टिविस्ट हितेंद्र गांधी ने सीजेआई और राष्ट्रपति को लिखा पत्र, उठाए गंभीर सवाल
महंगी बिजली के विरोध में लामबंद हुए प्रदेश के उद्यमी, बड़े आंदोलन की चेतावनी