भगवान सिंह रोलसाहबसर के निधन पर शोक की लहर, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने दी श्रद्धांजलि
पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे
क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक भगवान सिंह रोलसाहबसर के निधन से राजपूत समाज में गहरा शोक फैल गया है।
जयपुर। क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक भगवान सिंह रोलसाहबसर के निधन से राजपूत समाज में गहरा शोक फैल गया है। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और पिछली रात को एसएमएस अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे प्रदेशभर से शोक संदेश आने लगे।
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने भगवान सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने सदैव संगठन और समाज के हित में कार्य किया। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
भगवान सिंह रोलसाहबसर का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनों के लिए संघ शक्ति भवन में रखा गया है, जहां बड़ी संख्या में समाज के लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। राजस्थान के विभिन्न हिस्सों से लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंच रहे हैं। राजपूत सभा के अध्यक्ष राम सिंह चंदलाई ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान सिंह का जीवन समाज सेवा और संगठन के सशक्तिकरण को समर्पित रहा। क्षत्रिय युवक संघ को मजबूत बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। भगवान सिंह का अंतिम संस्कार मोक्षधाम में किया जाएगा। समाज में उनके योगदान और प्रेरणादायक नेतृत्व को सदैव स्मरण किया जाएगा।

Comment List