उप-मुख्यमंत्री दीया कुमारी की प्रधानमंत्री से मुलाकात, प्रदेश में विकास और जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा
संसद सत्र के दौरान संसद भवन स्थित कार्यालय में शिष्टाचार भेंट
उप-मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने नई दिल्ली में संसद सत्र के दौरान संसद भवन स्थित कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उप मुख्यमंत्री की प्रधानमंत्री मोदी से प्रदेश में विकास और जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
जयपुर। उप-मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने मंगलवार को नई दिल्ली में संसद सत्र के दौरान संसद भवन स्थित कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उप मुख्यमंत्री की प्रधानमंत्री मोदी से प्रदेश में विकास और जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री का प्रेरणादायी मार्गदर्शन, सकारात्मक दृष्टि और राष्ट्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमेशा नई ऊर्जा प्रदान करती है। उनकी सादगी, जनसेवा का जुनून और नेतृत्व क्षमता मानव कल्याण के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
14 Jul 2026 19:02:42
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब ने नया कलेक्शन सेंटर शुरू किया। ज्वेलर्स, रत्न व्यापारियों और उपभोक्ताओं को रत्न, हीरे, मोती...

Comment List