विश्व संग्रहालय दिवस पर अल्बर्ट हॉल पहुंचीं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, सांस्कृतिक विरासत संरक्षण और पर्यटन बढ़ावा पर दिया विशेष जोर

ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक धरोहरों की विस्तृत जानकारी ली

विश्व संग्रहालय दिवस पर अल्बर्ट हॉल पहुंचीं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, सांस्कृतिक विरासत संरक्षण और पर्यटन बढ़ावा पर दिया विशेष जोर

विश्व संग्रहालय दिवस पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी अल्बर्ट हॉल म्यूजियम पहुंचीं और विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन। प्राचीन कलाकृतियों, हथकरघा वस्तुओं और ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी। दिया कुमारी ने कहा कि संग्रहालय हमारी सभ्यता और संस्कृति को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का माध्यम।

जयपुर। विश्व संग्रहालय दिवस के अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी अल्बर्ट हॉल म्यूजियम पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने संग्रहालय में आयोजित विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन किया और वहां प्रदर्शित ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक धरोहरों की विस्तृत जानकारी ली। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने संग्रहालय परिसर का भ्रमण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों से संग्रहालय में आने वाले पर्यटकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने प्रदर्शनी में रखी गई प्राचीन कलाकृतियों, हथकरघा वस्तुओं, चित्रों और ऐतिहासिक धरोहरों को ध्यानपूर्वक देखा तथा उनकी सराहना की। इस अवसर पर दिया कुमारी ने कहा कि संग्रहालय केवल पुरानी वस्तुओं को सुरक्षित रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि वे हमारी सभ्यता, संस्कृति और इतिहास को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण जरिया भी हैं। उन्होंने कहा कि विश्व संग्रहालय दिवस जैसे आयोजन युवाओं और बच्चों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का अवसर प्रदान करते हैं, जिससे उनमें इतिहास और परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

त्रिपुरा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक पलटने से चार श्रमिकों की मौत, अन्य 6 घायल त्रिपुरा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक पलटने से चार श्रमिकों की मौत, अन्य 6 घायल
त्रिपुरा के धलाई जिले में भारी बारिश और खराब सड़क के कारण एक डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में...
राजस्थान विधानसभा के 75वें वर्ष की शुरुआत: नए प्रतीक चिन्ह का विमोचन, 13 द्वारों को मिले ऐतिहासिक नाम
डीके सुरेश का केंद्र पर हमला: कांग्रेस बंगाल की तरह कर्नाटक में नहीं देगी SIR की अनुमति, कार्यकर्ताओं के लिए जागरूकता बैठकें और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
ट्रंप का चीन के साथ 17 अरब डॉलर के कृषि उत्पाद खरीद का वादा, समझौते पर हस्ताक्षर 
सरिस्का बफर क्षेत्र में बढ़ी बाघों की गतिविधि : वन विभाग ने जारी की चेतावनी, 11 बाघ-बाघिनों का विचरण जारी
राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने शिक्षा व्यवस्था, विश्वविद्यालयों की हालत और प्रतियोगी परीक्षाओं पर जताई चिंता, जानें उन्होंने क्या कहा  
आरजीएचएस में बड़े बदलाव की तैयारी: अब इंश्योरेंस आधारित कैशलैस मॉडल पर मंथन, भ्रष्टाचार और लीकेज रोकने पर फोकस