उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया 'नेशनल प्रिंटिंग एक्सपो' के पोस्टर का विमोचन, 28 से 30 मार्च तक सीतापुरा JECC में सजेगा तकनीक का मेला

औद्योगिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण 

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया 'नेशनल प्रिंटिंग एक्सपो' के पोस्टर का विमोचन, 28 से 30 मार्च तक सीतापुरा JECC में सजेगा तकनीक का मेला

सीतापुरा स्थित जेईसीसी में 28-30 मार्च को होने वाले 'नेशनल प्रिंटिंग एक्सपो' की तैयारियां पूरी। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने एक्सपो का पोस्टर विमोचन और प्रिंटिंग-पैकेजिंग में तकनीकी बदलावों को औद्योगिक विकास के लिए महत्वपूर्ण। तीन दिवसीय प्रदर्शनी में आधुनिक मशीनें, डिजिटल समाधान, पैकेजिंग तकनीक और बी2बी नेटवर्किंग पर जोर।

जयपुर। राजधानी के सीतापुरा स्थित जेईसीसी (JECC) में आगामी 28 से 30 मार्च तक आयोजित होने वाले 'नेशनल प्रिंटिंग एक्सपो' की तैयारियां परवान पर हैं। कार्यक्रम के उपलक्ष्य में प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने एक्सपो के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने प्रिंटिंग और पैकेजिंग सेक्टर में आ रहे तकनीकी बदलावों को प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

प्रिंटर्स क्लब के डायरेक्टर नितिन नामदेव और ललित कुमावत ने बताया कि इस तीन दिवसीय नेशनल एक्सपो में देशभर की नामचीन कंपनियां शिरकत करेंगी। प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण अत्याधुनिक प्रिंटिंग मशीनें, डिजिटल समाधान और पैकेजिंग की नई तकनीकें होंगी, जिससे स्थानीय उद्यमियों को ग्लोबल स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।

पोस्टर विमोचन के अवसर पर राजस्थान ऑफसेट प्रिंटर्स एसोसिएशन (ROPA) के वाइस प्रेसिडेंट संदीप विजय, संयुक्त कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल और रोपा सदस्य आनंद नागर भी मौजूद रहे। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य प्रदेश के प्रिंटिंग व्यवसाय को नई ऊंचाइयों पर ले जाना और प्रिंटर्स को लेटेस्ट मशीनों व सॉफ्टवेयर से रूबरू कराना है।

मुख्य आकर्षण :

Read More असर खबर का - खानपुर सीएचसी को मिले डॉक्टर, मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा

टेक्नोलॉजी का महासंगम : एक्सपो में ऑफसेट, डिजिटल और स्क्रीन प्रिंटिंग की दुनिया की दिग्गज कंपनियां लाइव डेमो देंगी।
व्यापारिक नेटवर्किंग : देशभर से आने वाले विशेषज्ञों और वेंडर्स के साथ बी2बी (B2B) संवाद के विशेष सत्र आयोजित होंगे।
इको-फ्रेंडली समाधान : भविष्य की जरूरतों को देखते हुए सस्टेनेबल और ग्रीन प्रिंटिंग तकनीकों पर विशेष फोकस रहेगा।

Read More सरकारी विश्राम गृहों में चाय-नाश्ता और भोजन महंगा : नई दरें लागू, जानें कीमत 

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा की बैठक, बेहतर कनेक्टिविटी पर जोर जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा की बैठक, बेहतर कनेक्टिविटी पर जोर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर बैठक में व्यापक कार्ययोजना बनाने के निर्देश। बढ़ती आबादी और प्रमुख...
प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी : सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं, जानें कितने बढ़े दाम
संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरेस ने अमेरिका-इजरायल से किया युद्ध समाप्त करने का आग्रह : सैन्य कार्रवाई के स्थान पर अपनाएं कूटनीति, कहा- संघर्ष का बेकाबू होने का खतरा
राजस्थान सरकार ने ठुकराई पंजाब की पानी रॉयल्टी मांग, मंत्री सुरेश रावत का पलटवार
राजनिवेश पोर्टल से 14 विभागों की 143+ सेवाएं एक मंच पर, राजस्थान बन रहा निवेश का प्रमुख केंद्र
थाईलैंड पीएम अनुतिन चर्नविराकुल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, देश के नागरिकों से किया ईंधन का भंडारण न करने का आग्रह
अलविदा जुमे पर मस्जिदों में उमड़ी भीड़ : बड़ी संख्या में लोगों ने अकीदत के साथ अदा की नमाज, रोजेदारों ने खुदा की बारगाह में सिर झुकाकर मांगी अमन और भाईचारे की दुआ