उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का बड़ा फैसला : बिटूमिन मूल्य मासिक जारी होगा, सड़क परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

सड़क निर्माण कार्यों में तेजी

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का बड़ा फैसला : बिटूमिन मूल्य मासिक जारी होगा, सड़क परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार
राज्य में सड़क निर्माण परियोजनाओं को गति देने के लिए उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने महत्वपूर्ण निर्णय। अब बिटूमिन (डामर) का प्रावधिक मूल्य मासिक आधार पर जारी किया जाएगा, जिससे सड़क निर्माण कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी और परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी।

जयपुर। राज्य में सड़क निर्माण परियोजनाओं को गति देने के लिए उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब बिटूमिन (डामर) का प्रावधिक मूल्य मासिक आधार पर जारी किया जाएगा, जिससे सड़क निर्माण कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी और परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी। इसके साथ ही पश्चिम एशिया संकट के कारण प्रभावित सड़क परियोजनाओं को बिना लिक्विडेटेड डैमेज (एलडी) लगाए दो माह का अतिरिक्त समय देने का भी निर्णय लिया गया है। इस कदम से संवेदकों को राहत मिलेगी और रुकी हुई परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने में मदद मिलेगी।

हाल ही में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के संवेदकों ने उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी से मुलाकात कर अपनी समस्याओं और मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी एवं वित्त विभाग के अधिकारियों को सड़क परियोजनाओं को गति देने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए थे। इन्हीं निर्देशों की अनुपालना में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सरकार के इस कदम का संवेदकों ने स्वागत करते हुए उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के प्रति आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि इस फैसले से सड़क निर्माण कार्यों में तेजी आएगी और विकास परियोजनाओं को नया संबल मिलेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना