जवाई-लूनी-रण ऑफ कच्छ राष्ट्रीय जलमार्ग-48 के लिए बनेगी विस्तृत रिपोर्ट, माल परिवहन के नए विकल्प विकसित

आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद

जवाई-लूनी-रण ऑफ कच्छ राष्ट्रीय जलमार्ग-48 के लिए बनेगी विस्तृत रिपोर्ट, माल परिवहन के नए विकल्प विकसित

राज्य में जल परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जवाई-लूनी-रण ऑफ कच्छ राष्ट्रीय जलमार्ग को मूर्तरूप देने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

जयपुर। राज्य में जल परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जवाई-लूनी-रण ऑफ कच्छ राष्ट्रीय जलमार्ग (एनडब्ल्यू-48) को मूर्तरूप देने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तकनीकी, आर्थिक और व्यवहार्यता पहलुओं का आकलन करने की जिम्मेदारी भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) और आईआईटी मद्रास को सौंपी गई है। इस परियोजना के तहत संभावित जलमार्ग पर जहाजों के संचालन, यातायात के अनुमान, लागत-लाभ विश्लेषण तथा अन्य तुलनात्मक अध्ययन भी किया जाएगा।

इससे क्षेत्र में माल परिवहन के नए विकल्प विकसित होने के साथ ही आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में 27 अक्टूबर 2025 को राज्य सरकार और आईडब्ल्यूएआई के बीच इस संबंध में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए थे। इसी क्रम में आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर के. मुरली ने परियोजना की डीपीआर तैयार करने को लेकर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। इस पहल से प्रदेश में जलमार्ग परिवहन के नए द्वार खुलने और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलने की संभावना जताई जा रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएम सम्राट की मौजूदगी में अरविंद शर्मा ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता के लिए भरा नामांकन, मंगल पांडेय ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा सीएम सम्राट की मौजूदगी में अरविंद शर्मा ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता के लिए भरा नामांकन, मंगल पांडेय ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा
बिहार भाजपा मुख्यालय प्रभारी सूर्य कुमार शर्मा ने विधान परिषद उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...
ज्ञानभारतम मिशन में राजस्थान अव्वल, 15 लाख से अधिक पांडुलिपियों का सत्यापन
राजस्थान कांग्रेस में जिलों की कार्यकारिणी घोषणा पर सस्पेंस बरकरार, नेताओं की नाराजगी के चलते देरी
‘हीरामंडी‘ के 2 साल पूरे : ताहा शाह बदुशा ने ओवरनाइट सक्सेस की बजाय छोटे-छोटे कदमों से पाई बड़ी सफलता, भंसाली की सीरीज बनी करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट
5 अधिकारी आज सेवानिवृत्त, प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव
1-2 मई को पूर्णिमा पर बाघ-बघेरों का आंकलन, झालाना-आमागढ़ और नाहरगढ़ में तैयारियां पूरी
पूर्व एफबीआई निदेशक ने मारने के लिए कोड भाषा में भेजे संदेश : ट्रंप ने की कोमी की पोस्ट की आलोचना, लिखा- 8647 लिखकर दिया उनकी हत्या का संकेत