राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर 16 करोड़ से पेयजल सुविधाओं का विकास, 9,519 केंद्र होंगे लाभान्वित

महिलाओं के लिए बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी

राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर 16 करोड़ से पेयजल सुविधाओं का विकास, 9,519 केंद्र होंगे लाभान्वित
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के निर्देशन में राज्य के 41 जिलों के 9,519 आंगनबाड़ी केंद्रों पर 16.18 करोड़ रुपए से पेयजल सुविधाएं विकसित की जा रही। प्रत्येक केंद्र पर टंकियां, मोटर पंप और नल कनेक्शन लगाए जाएंगे। आईसीडीएस निदेशक वासुदेव मालावत ने बताया कि बजट आवंटित कर शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के निर्देशन में राज्यभर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। सरकार द्वारा 16 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से इन केंद्रों पर पेयजल व्यवस्था विकसित करने के कार्य करवाए जा रहे हैं।

निदेशक, समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) वासुदेव मालावत ने बताया कि राज्य के सभी 41 जिलों में चिन्हित 9,519 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल सुविधा विकसित करने के लिए कुल 16.18 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

उन्होंने जानकारी दी कि प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर 17 हजार रुपये की लागत से दो पानी की टंकियां (300 से 500 लीटर क्षमता), एक मोटर पंप तथा तीन नल कनेक्शन-रसोई, वॉश बेसिन और शौचालय स्थापित किए जाएंगे। इससे केंद्रों में स्वच्छ जल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी और बच्चों तथा महिलाओं के लिए बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

निदेशक ने बताया कि इस कार्य के लिए सभी जिला उपनिदेशक, महिला एवं बाल विकास को आवश्यक बजट आवंटित किया जा चुका है तथा कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Read More राज्यसभा चुनाव : भाजपा प्रत्याशी सतीश पूनिया और अलका गुर्जर सोमवार को भरेंगे नामांकन

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सीवरेज के लिए खोदे गड्ढे में समाए तीन मासूम, दर्दनाक हादसे में तीनों की मौत सीवरेज के लिए खोदे गड्ढे में समाए तीन मासूम, दर्दनाक हादसे में तीनों की मौत
घर के पास टायर से खेलते-खेलते तीन मासूम सीवरेज के पानी से भरे गड्ढे़ में समा गए, जिससे तीनों की...
मारवाड़ जंक्शन में हवाई फायरिंग : दो युवक हिरासत में, 2 पिस्टल और कारतूस बरामद
डॉलर के आगे रूपए पर आज दबाव, 15 पैसे टूटकर 95.56 पर खुला
जयपुर स्थित गोगाजी महाराज मंदिर में सजी आम मनोरथ झांकी
अमेरिकी सेना का ईरान पर हमला : वायु रक्षा और रडार प्रणाली को बनाया निशाना, अपाचे हेलीकॉप्टर को गिराने के जवाब में कार्रवाई
दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म : आरोपी को 20 साल कैद, 1.65 लाख का जुर्माना
विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच हरे निशान में खुला बाजार, इन कंपनियों पर रखें नज़र