विधानसभा परिसर के राजराजेश्वर महादेव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, देवनानी ने की पूजा-अर्चना

प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

विधानसभा परिसर के राजराजेश्वर महादेव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, देवनानी ने की पूजा-अर्चना
देवनानी ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। महोत्सव के पहले दिन वैदिक आचार्यों के सान्निध्य में देव अर्चन, हवन, अधिवास एवं संकीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। इन अनुष्ठानों से विधानसभा परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा परिसर स्थित श्री राजराजेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय देव प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ शुभारंभ हुआ। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। महोत्सव के पहले दिन वैदिक आचार्यों के सान्निध्य में देव अर्चन, हवन, अधिवास एवं संकीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। इन अनुष्ठानों से विधानसभा परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।

इस अवसर पर विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक के.के. शर्मा सहित विधानसभा के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे और श्रद्धापूर्वक धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन 22 जुलाई को महाअभिषेक, देव प्राण-प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति एवं महाआरती के साथ होगा। आयोजकों के अनुसार समापन समारोह में भी वैदिक विधि-विधान के अनुरूप सभी प्रमुख धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जाएंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक