सीमा से पुलिस लाइन तक डीजीपी का दौरा, जवानों से संवाद से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक परखी व्यवस्थाएं

जैसलमेर पुलिस लाइन का निरीक्षण

सीमा से पुलिस लाइन तक डीजीपी का दौरा, जवानों से संवाद से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक परखी व्यवस्थाएं
डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने पश्चिमी राजस्थान के तीन दिवसीय दौरे के दौरान तनोट माता मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद जैसलमेर पुलिस लाइन का निरीक्षण कर जिम, कैंटीन और महिला बैरक की व्यवस्थाएं देखीं। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में शिक्षकों व विद्यार्थियों से संवाद।

जयपुर। पश्चिमी राजस्थान के तीन दिवसीय दौरे पर डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने तनोट माता मंदिर में दर्शन और आरती के बाद जैसलमेर पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों की सुविधाओं के साथ महिला बैरक और पुलिस लाइन में संचालित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय की व्यवस्थाएं भी देखीं। बाद में बालोतरा जिले के सिणधरी थाने पहुंचकर कानून-व्यवस्था और अपराध की स्थिति की समीक्षा की।

तनोट माता मंदिर में दर्शन और आरती के बाद डीजीपी जैसलमेर पुलिस लाइन पहुंचे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए स्थापित जिम और कैंटीन का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। नवनिर्मित महिला बैरक का जायजा लेते हुए महिला पुलिसकर्मियों के लिए सुविधाजनक वातावरण सुनिश्चित करने की बात कही।

पुलिस लाइन स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में डीजीपी ने शिक्षकों और विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कक्षा-कक्षों में जाकर विद्यार्थियों से पाठ्यक्रम और पढ़ाई से जुड़े विषयों पर जानकारी ली तथा बच्चों को टॉफियां वितरित कीं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पासपोर्ट बनाना अब महंगा : बच्चों से बड़ों तक की बढ़ी फीस, 3 हजार तक की बढ़ोतरी पासपोर्ट बनाना अब महंगा : बच्चों से बड़ों तक की बढ़ी फीस, 3 हजार तक की बढ़ोतरी
विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट फीस में बढ़ोतरी की है। 15 वर्ष तक के बच्चों का 36 पेज पासपोर्ट अब पांच...
ज्ञान आश्रम पुलिया 6 माह बंद, बदले रास्ते से गुजरेंगे वाहन
वायदा बाजार की तेजी का असर : नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव  
भारत-नेपाल के बीच अनधिकृत व्यापार की रोकथाम में सहयोग पर बातचीत, व्यापार से जुड़े कई मुद्दों की समीक्षा
सीमा से पुलिस लाइन तक डीजीपी का दौरा, जवानों से संवाद से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक परखी व्यवस्थाएं
कम बारिश से फीकी पड़ी नींबू की खटास, मुहाना मंडी में भाव पहुंचे 150 रुपए प्रति किलो तक
राहुल गांधी का आरोप : भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर तोड़ते है पार्टी, फिर छीनते है चुनाव चिह्न