रोडवेज बसों में परीक्षार्थियों की निःशुल्क यात्रा का होगा डिजिटल सत्यापन, पंजीकरण परीक्षा से 36 घंटे पहले

आधिकारिक वेबसाइट पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण

रोडवेज बसों में परीक्षार्थियों की निःशुल्क यात्रा का होगा डिजिटल सत्यापन, पंजीकरण परीक्षा से 36 घंटे पहले

राजस्थान रोडवेज ने प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को मिलने वाली निःशुल्क बस यात्रा सुविधा को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में नई प्रक्रिया शुरू। इसके तहत अब परीक्षार्थियों को यात्रा से पहले रोडवेज की आधिकारिक वेबसाइट पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण।

जयपुर। राजस्थान रोडवेज ने प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को मिलने वाली निःशुल्क बस यात्रा सुविधा को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में नई प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत अब परीक्षार्थियों को यात्रा से पहले रोडवेज की आधिकारिक वेबसाइट पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराना होगा। नई व्यवस्था के अनुसार अभ्यर्थियों को पोर्टल पर अपना एडमिट कार्ड अपलोड करना होगा और ओटीपी आधारित सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। पंजीकरण परीक्षा से 36 घंटे पहले तक ही किया जा सकेगा, जिसके बाद पोर्टल स्वतः बंद हो जाएगा।

पंजीकरण पूरा होने पर अभ्यर्थियों के रोल नंबर ईटीआईएम डेटाबेस से सिंक किए जाएंगे, जिससे बस परिचालकों के पास अपडेटेड सूची उपलब्ध रहेगी। अब टिकट जारी करते समय परिचालक रोल नंबर का मिलान करेंगे। यदि अभ्यर्थी पंजीकृत नहीं पाया गया तो उसे निःशुल्क यात्रा टिकट जारी नहीं किया जाएगा। इस व्यवस्था से फर्जी लाभ लेने की संभावना खत्म होने की उम्मीद है और वास्तविक परीक्षार्थियों को ही सुविधा मिल सकेगी। उल्लेखनीय है कि इस नई प्रक्रिया के संकेत पहले ही सामने आ चुके थे और 2 मई को इस संबंध में खबर भी प्रसारित की जा चुकी थी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पेपर लीक मामला: केजरीवाल ने केंद्र सरकार को घेरा, जेन-जी से किया सड़कों पर उतरने का आह्वान पेपर लीक मामला: केजरीवाल ने केंद्र सरकार को घेरा, जेन-जी से किया सड़कों पर उतरने का आह्वान
अरविंद केजरीवाल ने नीट पेपर लीक पर युवाओं (Gen-Z) से संवाद कर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की। उन्होंने भाजपा शासित...
चीनी विदेश मंत्रालय का दावा: मतभेदों को दूर कर अमेरिका के साथ सहयोग बढ़ाने को तैयार, वैश्विक शांति और विकास के मुद्दों पर चर्चा
जयपुर मंडल का कीर्तिमान: एक साथ दो नॉन-इंटरलॉकिंग कार्यों की सफल कमीशनिंग
ऑपरेशन आग : पिस्टल और कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
बिहार के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: मंहगाई भत्ते में बढ़ोतरी, सम्राट मंत्रिमंडल ने दी 18 प्रस्तावों को मंजूरी
रोडवेज बसों में परीक्षार्थियों की निःशुल्क यात्रा का होगा डिजिटल सत्यापन, पंजीकरण परीक्षा से 36 घंटे पहले
लिव-इन पार्टनर ने की महिला की गला दबाकर हत्या : 3 महीने से रह रहे थे साथ; आरोपी गिरफ्तार