अंबेडकर भवन में निदेशक आशीष मोदी ने करवाया संविधान उद्देशिका का वाचन, बाबा साहेब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

नागरिक को कर्तव्यों के निर्वहन के प्रति भी जागरूक

अंबेडकर भवन में निदेशक आशीष मोदी ने करवाया संविधान उद्देशिका का वाचन, बाबा साहेब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

संविधान दिवस पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया। निदेशक आशीष मोदी ने अंबेडकर भवन परिसर में दोपहर 12:30 बजे मुख्यालय में पदस्थापित सभी कार्मिकों से उद्देशिका का वाचन करवाया और संविधान के मूल्यों व महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला।

जयपुर। संविधान दिवस पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया। निदेशक आशीष मोदी ने अंबेडकर भवन परिसर में दोपहर 12:30 बजे मुख्यालय में पदस्थापित सभी कार्मिकों से उद्देशिका का वाचन करवाया और संविधान के मूल्यों व महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। उद्देशिका वाचन से पूर्व मोदी ने भवन में स्थित भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

उन्होंने कहा कि भारत का संविधान देश का सर्वोच्च विधान है, जो प्रत्येक नागरिक को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, धर्म और उपासना का अधिकार तथा समान अवसर की गारंटी देता है। उन्होंने कहा कि संविधान न सिर्फ अधिकार देता है बल्कि प्रत्येक नागरिक को कर्तव्यों के निर्वहन के प्रति भी जागरूक करता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जानें कब खत्म होगा ईरान के साथ युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की नेतन्याहू से फोन पर बात, बनाया ये धांसू प्लान  जानें कब खत्म होगा ईरान के साथ युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की नेतन्याहू से फोन पर बात, बनाया ये धांसू प्लान 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि ईरान के विरुद्ध सैन्य अभियान कब समाप्त होगा, इसका फैसला वह...
मतदाता सूची बदलाव को लेकर कोलकाता में टीएमसी और चुनाव आयोग में तीखी नोकझोंक, अपनी बात नहीं रखने का लगाया आरोप
तरुण खटीक लिंचिंग के विरोध में खटीक समाज का प्रदर्शन, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे की मांग
राहगीरों से मारपीट कर मोबाइल व रुपये छीनने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक व दो मोबाइल बरामद
रणथंभौर का बाघ टी-2407 फिर आबादी के करीब : रामसिंहपुरा के खेत में दिखा, नाहरगढ़ होटल के पास भी आया था नजर
आबकारी नीति मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने निचली अदालत की टिप्पणियों पर लगाई रोक; अ​रविंद केजरीवाल समेत सभी आरोपियों को नोटिस जारी, 16 मार्च को होगी सुनवाई
धुलंडी के दिन हुआ जन्म : मां और शावक पूरी तरह स्वस्थ, सुरक्षा के लिए नर हिप्पो ‘राजा’ को रखा गया अलग