जयपुर में करोड़ों की जमीन पर विवाद, एसडीएम पर पद के दुरुपयोग का आरोप

संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग

जयपुर में करोड़ों की जमीन पर विवाद, एसडीएम पर पद के दुरुपयोग का आरोप
जयपुर जिले के हरसूलिया गांव में भूमि विवाद को लेकर पीड़ित परिवार ने जिला कलेक्टर से शिकायत कर संबंधित एसडीएम पर पद के दुरुपयोग और करोड़ों रुपये की भूमि घोटाले का आरोप लगाया है। शिकायत में एससी भूमि को एसटी के नाम दर्ज करने, समझौते के लिए कथित दबाव और स्वतंत्र जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग।

जयपुर। जयपुर जिले के उपखंड माधोराजपुरा स्थित गांव हरसूलिया में भूमि विवाद को लेकर एक बार फिर प्रशासनिक कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। पीड़ित परिवार ने जिला कलेक्टर को शिकायत सौंपकर संबंधित एसडीएम पर पद के दुरुपयोग, करोड़ों रुपये मूल्य की भूमि के कथित घोटाले और निष्पक्ष जांच की मांग की है। पीड़ित पारस वर्मा ने मीडिया से बातचीत के दौरान आरोप लगाया गया है कि वर्ष 2023 से जुड़े विवादित मामले में 16 जून 2026 को दिए गए निर्णय के तहत अनुसूचित जाति (एससी) की खातेदारी भूमि को अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के नाम दर्ज कर दिया गया, जो राजस्थान टेनेंसी एक्ट सहित अन्य कानूनी प्रावधानों के विपरीत बताया गया है।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस मामले की शिकायत पहले मुख्यमंत्री कार्यालय, एसीबी और अनुसूचित जाति आयोग सहित विभिन्न संस्थाओं में भी की जा चुकी है। पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया है कि पहले उन्हें 9.50 करोड़ रुपये के कथित लालच और बाद में 2 करोड़ रुपये लेकर समझौता करने का प्रस्ताव दिया गया। प्रस्ताव ठुकराने पर पुलिस कार्रवाई का भय दिखाकर दबाव बनाने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायत में जिला कलेक्टर से पूरे मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच, सभी दस्तावेजों की कानूनी समीक्षा तथा आरोप सही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रंगमंच से सीख रहे शिक्षा के नए आयाम, विद्यार्थियों की प्रतिभा को मिल रहा मंच रंगमंच से सीख रहे शिक्षा के नए आयाम, विद्यार्थियों की प्रतिभा को मिल रहा मंच
उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज और शिक्षा विभाग, राजस्थान के सहयोग से शहीद लेफ्टिनेंट अभय पारीक राजकीय विद्यालय में...
डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल का कांग्रेस पर हमला, कहा- पेपर लीक पर चर्चा से भाग रही कांग्रेस, युवाओं को गुमराह कर रही है
पर्यवेक्षक महिला सीधी भर्ती परीक्षा-2026 : 84 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से हुई परीक्षा, 65 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
सरकार ने विभागों को दी बजट खर्च में अनुशासन की सख्त हिदायत, अंतिम तिमाही में अनावश्यक खर्च पर रोक
2030 तक राजस्थान में गैस नेटवर्क विस्तार का बड़ा लक्ष्य, पीएनजी-सीएनजी के विस्तार पर जोर
चार राजस्थान प्रशासनिक सेवा अधिकारियों की सेवाएं जिला कलेक्टरों को सौंपी, तत्काल प्रभाव से आदेश लागू
हिमाचल के लाहौल-स्पीति में बड़ा हादसा, पहाड़ का हिस्सा टाटा सूमो पर गिरा; 13 लोगों की मौत