2 नगर पालिकाओं के अध्यक्ष का कार्यकाल 60 दिन बढ़ाया, डीएलबी ने जारी किए आदेश

उर्वशी जैन को अध्यक्ष पद का कार्यभार सौंपा गया 

2 नगर पालिकाओं के अध्यक्ष का कार्यकाल 60 दिन बढ़ाया, डीएलबी ने जारी किए आदेश
स्वायत्त शासन विभाग ने दो नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पद पर कार्यभार विस्तार से संबंधित आदेश जारी किए हैं।

जयपुर। स्वायत्त शासन विभाग ने दो नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पद पर कार्यभार विस्तार से संबंधित आदेश जारी किए हैं। विभागीय आदेश के अनुसार, नगर पालिका रामगंजमंडी (कोटा) के वार्ड संख्या 11 के सदस्य अकलेश्वर प्रसाद को अध्यक्ष पद का कार्यभार सौंपा गया था, अब इसमें  60 दिन की बढ़ोतरी की गई है। यह आदेश राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 की धारा 50(1)(iv)(क) के तहत शक्तियों का उपयोग करते हुए जारी किया गया है। 

इसी प्रकार, सरवाड़ नगर पालिका की वार्ड संख्या 18 की सदस्य उर्वशी जैन को भी अध्यक्ष पद का कार्यभार सौंपा गया है। अब इसमें 60 दिन की बढ़ोतरी की गई है। इन आदेशों को सक्षम स्तर से अनुमोदित कर जारी किया गया है। संबंधित नगरपालिकाओं में अध्यक्ष पद का यह कार्यभार विस्तार प्रशासनिक कार्यों की निरंतरता सुनिश्चित करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आदेश निदेशक एवं विशिष्ट शासन सचिव इंद्रजीत सिंह की ओर से जारी किए गए हैं।

 

Tags: dlb orders

Post Comment

Comment List

Latest News

यूपीआई पर एमडीआर का बोझ छोटे कारोबारियों पर डालना उचित नहीं : बाबूलाल गुप्ता यूपीआई पर एमडीआर का बोझ छोटे कारोबारियों पर डालना उचित नहीं : बाबूलाल गुप्ता
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर लागू करने के प्रस्ताव पर गहरी...
ई-डिटेक्शन के परिवादों पर अफसरों की सुस्ती, 9607 प्रकरण लंबित
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव किया खारिज : 232 सांसदों ने विरोध में किया मतदान,  47 सदस्यों ने नहीं लिया हिस्सा
हत्या और बलात्कार की घटनाओं पर अंकुश लगाने में योगी सरकार फेल : अजय राय
नगरीय निकाय चुनाव : निर्दलीय बने किंगमेकर, 37 निकायों में पूर्ण बहुमत
कोटा नगर निगम पुनर्मतदान : दोपहर 3:00 बजे तक 62.57% मतदान दर्ज, वार्ड 87 और 44 में भारी हंगामा
गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला: यूएपीए के तहत शहजाद भट्टी नेटवर्क आतंकी संगठन घोषित, हथियार और ड्रग्स तस्करी का आरोप