सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर राजस्थान में बनेंगे डॉग शेल्टर्स, सुरक्षा और संरक्षण होगा सुनिश्चित

नगरीय निकायों के स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर राजस्थान में बनेंगे डॉग शेल्टर्स, सुरक्षा और संरक्षण होगा सुनिश्चित

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पालन में राज्य सरकार ने सभी शहरों में डॉग शेल्टर्स बनाने की तैयारी शुरू कर दी। वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में इसके लिए विशेष प्रावधान किए गए। शेल्टर्स में आवारा श्वानों को रखा जाएगा, उनकी सुरक्षा, देखभाल सुनिश्चित और आमजन की सुरक्षा भी बढ़ेगी।

जयपुर। आवारा श्वानों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की पालना में राज्य सरकार ने सभी शहरों में डॉग शेल्टर्स बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। स्वायत्त शासन विभाग के सचिव रवि जैन ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में इसके लिए विशेष प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार सार्वजनिक स्थानों से आवारा श्वानों को हटाकर डॉग शेल्टर्स में रखा जाएगा। इसके लिए नगरीय निकायों के स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी।

रवि जैन ने बताया कि शहरों में डॉग शेल्टर्स के निर्माण से आवारा श्वानों की समस्या पर नियंत्रण के साथ आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। साथ ही श्वानों के संरक्षण और देखभाल के लिए भी व्यवस्थित व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी। राज्य सरकार द्वारा इस दिशा में जल्द ही विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर नगरीय निकायों को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे।

 

Read More गर्मियों में बढ़ी मनरेगा की मांग, बजट तुलना में कार्य स्वीकृति की कमी ने सरकार की बढ़ाई चिंता

Read More भट्टी सा तप रहा प्रदेश : दिन और रात दोनों में चल रही लू, चित्तौड़गढ़ में पारा 46 डिग्री पार

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

राघव चड्ढा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई: आलोचना लोकतंत्र का हिस्सा, भ्रामक AI कंटेंट गंभीर विषय राघव चड्ढा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई: आलोचना लोकतंत्र का हिस्सा, भ्रामक AI कंटेंट गंभीर विषय
दिल्ली हाईकोर्ट ने भाजपा सांसद राघव चड्ढा की डीपफेक वीडियो और आपत्तिजनक पोस्ट हटाने वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित रख...
बस स्टैंड पर सोते यात्रियों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार : सामान बरामद, जानें पूरा मामला  
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में सहकारी विकास समिति की बैठक : कृषि, डेयरी और सहकारिता में समन्वय व गोदाम निर्माण पर जोर
फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में बंपर वोटिंग: दोपहर 3 बजे तक 74 प्रतिशत मतदान, चुनावी दौड़ से पीछे हटे टीएमसी प्रत्याशी जहांगीर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बैठक के बाद कार्रवाई, बांसवाड़ा नगर परिषद आयुक्त एपीओ
बैंक, वित्तीय कंपनियों में बिकवाली से लाल निशान में बंद हुए शेयर बाजार, इन कंपनियों में दिखा एक्शन
शाही अंदाज में जयपुर पहुंची पैलेस ऑन व्हील्स, 45 साल के इतिहास में पहली बार मई की गर्मी में फुल चार्टर के साथ दौड़ी लक्ज़री ट्रेन