27 सितंबर को राजस्थान के स्मारकों-संग्रहालयों में फ्री एंट्री, देशी-विदेशी पर्यटकों का होगा स्वागत

आमेर और जंतर-मंतर पर पर्यटन विभाग कराएगा विशेष गतिविधियां

27 सितंबर को राजस्थान के स्मारकों-संग्रहालयों में फ्री एंट्री, देशी-विदेशी पर्यटकों का होगा स्वागत
विश्व पर्यटन दिवस पर 27 सितंबर को राजस्थान के सभी संरक्षित संग्रहालयों और स्मारकों में देशी-विदेशी पर्यटकों को नि:शुल्क प्रवेश मिलेगा। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग विशेष स्वागत व्यवस्था करेगा। जयपुर के आमेर महल और जंतर-मंतर पर विशेष गतिविधियां आयोजित।

जयपुर। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर 27 सितंबर को राजस्थान में पर्यटन प्रेमियों के लिए खास मौका रहेगा। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग की ओर से प्रदेश में संरक्षित सभी संग्रहालयों और स्मारकों में देशी और विदेशी पर्यटकों को नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा। इस दौरान पर्यटकों के स्वागत की भी विशेष व्यवस्था की जाएगी। पर्यटन दिवस पर प्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को पर्यटकों से जोड़ने के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जयपुर में आमेर महल और जंतर-मंतर स्मारक पर पर्यटन विभाग की ओर से विशेष गतिविधियां आयोजित कराई जाएंगी। इन आयोजनों के जरिए पर्यटकों को राजस्थान की स्थापत्य कला, इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराने का प्रयास किया जाएगा।

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के इन ऐतिहासिक स्थलों पर पहुंचने की उम्मीद है। नि:शुल्क प्रवेश के साथ विशेष गतिविधियां पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों के अनुभव को और यादगार बनाएंगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश का केंद्र बनकर देश का विकास इंजन बनने की दिशा में बढ़ रहा उत्तर प्रदेश: शाह निवेश का केंद्र बनकर देश का विकास इंजन बनने की दिशा में बढ़ रहा उत्तर प्रदेश: शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) के चौथे संस्करण का उद्घाटन करते...
जयपुर के 50 से अधिक स्कूलों में नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशा मुक्ति की शपथ
27 सितंबर को राजस्थान के स्मारकों-संग्रहालयों में फ्री एंट्री, देशी-विदेशी पर्यटकों का होगा स्वागत
युवा कांग्रेस का चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
सर्गेई लावरोव ने गुटेरेस को सौंपी बुचा पर रिपोर्ट, रूस ने संयुक्त राष्ट्र से जांच की मांग की
मतदाताओं को वीआईपी और गैर-वीआईपी श्रेणी में बांट रहा चुनाव आयोग : कांग्रेस
एसीबी की ट्रैप कार्रवाई : रंगे हाथों पकड़े गए अधिकारी की बिगड़ी तबीयत, एसएमएस अस्पताल में उपचार जारी