राजस्थान में घरेलू पर्यटन का दबदबा, गुलाबी नगरी विदेशी सैलानियों की पहली पसंद

जनवरी-जून 2026 में 10.92 करोड़ पर्यटक यात्राएं दर्ज

राजस्थान में घरेलू पर्यटन का दबदबा, गुलाबी नगरी विदेशी सैलानियों की पहली पसंद
राजस्थान में जनवरी-जून 2026 के दौरान 10.92 करोड़ पर्यटक यात्राएं दर्ज। 10.83 करोड़ घरेलू और 8.44 लाख विदेशी पर्यटक शामिल। घरेलू पर्यटन में सीकर 1.56 करोड़ यात्राओं के साथ शीर्ष पर, विदेशी पर्यटकों में जयपुर 2.56 लाख यात्राओं के साथ पहले स्थान पर।

जयपुर। देखो अपना देश विजन और राजस्थान को देश-दुनिया का प्रमुख पर्यटन गंतव्य बनाने के प्रयासों के बीच वर्ष 2026 की पहली छमाही में प्रदेश के पर्यटन आंकड़े सामने आए हैं। जनवरी से जून तक प्रदेश में कुल 10,92,04,101 पर्यटक यात्राएं दर्ज हुईं। इनमें 10,83,59,405 घरेलू और 8,44,696 विदेशी पर्यटक यात्राएं शामिल हैं।

सीकर घरेलू पर्यटन में नंबर वन :

घरेलू पर्यटकों में सीकर 1,56,18,987 यात्राओं के साथ पहले स्थान पर रहा। इसके बाद चित्तौड़गढ़ 1,33,75,121, जैसलमेर 1,18,34,038, अजमेर 99,28,270, जयपुर 81,49,183, करौली 64,00,913, सवाई माधोपुर 61,88,159, सिरोही 61,13,562, उदयपुर 47,61,432 और चूरू 34,08,523 यात्राओं के साथ प्रमुख केंद्र रहे।

विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद जयपुर :

Read More हार गए रामबाबू झालानी, लेकिन हौसला नहीं टूटा : दिव्यांग निर्दलीय प्रत्याशी ने पेश की जज्बे की मिसाल

विदेशी पर्यटक यात्राओं में जयपुर 2,56,293 के साथ सबसे आगे रहा। उदयपुर 1,84,045, जोधपुर 82,846, जैसलमेर 66,433, सवाई माधोपुर 38,542, अजमेर 36,406, दौसा 36,116, पाली 28,982, झुंझुनूं 23,567 और बीकानेर 22,215 यात्राओं के साथ शीर्ष दस में रहे। दौसा की आभानेरी बावड़ी और झुंझुनूं की शेखावाटी हवेलियां विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रही हैं।

Read More राजस्थान में 305 नगरीय निकायों के अध्यक्ष पद के चुनाव की लोकसूचना जारी

हाड़ौती और मारवाड़ की भी मजबूत मौजूदगी :

Read More ST के 12% आरक्षण में से क्यों ना 9% दें भील समुदाय को : हाईकोर्ट

कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ को मिलाकर हाड़ौती में जनवरी-जून के दौरान 24 लाख से अधिक पर्यटक यात्राएं दर्ज हुईं। जनवरी में 4,23,413, फरवरी में 5,14,132 और मार्च में 4,11,863 यात्राएं रहीं। वहीं मारवाड़ में जोधपुर के साथ पाली, बाड़मेर, जालोर, नागौर और बालोतरा की भी मजबूत हिस्सेदारी रही। पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक मार्केटिंग अजय शर्मा के अनुसार आंकड़े बताते हैं कि राजस्थान की पर्यटन पहचान अब केवल चुनिंदा शहरों तक सीमित नहीं है। बल्कि धार्मिक, विरासत, वन्यजीव, मरु, सांस्कृतिक और ग्रामीण पर्यटन के जरिए विभिन्न अंचलों तक व्यापक हो रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सीमा से पुलिस लाइन तक डीजीपी का दौरा, जवानों से संवाद से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक परखी व्यवस्थाएं सीमा से पुलिस लाइन तक डीजीपी का दौरा, जवानों से संवाद से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक परखी व्यवस्थाएं
डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने पश्चिमी राजस्थान के तीन दिवसीय दौरे के दौरान तनोट माता मंदिर में दर्शन किए। इसके...
कम बारिश से फीकी पड़ी नींबू की खटास, मुहाना मंडी में भाव पहुंचे 150 रुपए प्रति किलो तक
राहुल गांधी का आरोप : भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर तोड़ते है पार्टी, फिर छीनते है चुनाव चिह्न
असर खबर का : शिक्षकों की 44 दिन की उपस्थिति का सुलझा पेंच, अब मिलेंगे सभी परिलाभ
ईरान पर प्रतिबंधों की निगरानी अटकी, रूस-चीन ने प्रस्ताव पर लगाया वीटो   
एनसीबी ने कोकीन तस्करी का किया भंडाफोड़ : 7 लोग गिरफ्तार, यूएई से निर्वासित और विदेशी नागरिक शामिल
टी-20 सीरीज : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, भारत ने अफगानिस्तान को किया 3-0 से क्लीन स्वीप