राजस्थान के 16 वरिष्ठ RAS अफसरों को IAS में पदोन्नति, DoPT ने जारी किए आदेश
सभी अधिकारी वर्ष 1998 और 1999 बैच के
जयपुर। राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के 16 वरिष्ठ अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नत किया गया है। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में तीन महिला अधिकारी भी शामिल हैं। ये सभी अधिकारी वर्ष 1998 और 1999 बैच के हैं।
जानकारी के अनुसार, पिछले महीने जयपुर में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की चयन समिति की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में पदोन्नति के लिए 18 अधिकारियों के नाम प्रस्तावित किए गए थे। इनमें से 16 अधिकारियों के नामों को अंतिम स्वीकृति प्रदान की गई है।
ये पदोन्नतियां वर्ष 2025 में उपलब्ध रिक्त पदों के आधार पर की गई हैं। आदेश जारी होने के बाद अब संबंधित अधिकारियों को IAS कैडर में पदोन्नति का लाभ मिलेगा।
प्रमोट होने वाले 16 अफसरों की पूरी सूची :
गोपाल राम बिरदा
मेघना चौधरी (1998 बैच) – अतिरिक्त महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक (प्रशासन), अजमेर
ओम प्रकाश जैन (1998 बैच) – निदेशक, माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, उदयपुर
राजेश सिंह (1998 बैच) – सदस्य, रेवेन्यू बोर्ड, अजमेर
मुकेश कुमार शर्मा (1998 बैच) – सचिव, राज्य सूचना आयोग, जयपुर
महेंद्र कुमार शर्मा (1998 बैच) – संयुक्त सचिव, तकनीकी शिक्षा विभाग, जयपुर
अंजू राजपाल (1998 बैच) – संयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय
विवेक कुमार (1998 बैच) – अतिरिक्त महानिरीक्षक (प्रशासन), पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग, जयपुर
मदन लाल नेहरा (1998 बैच) – सदस्य, रेवेन्यू बोर्ड, अजमेर
दिनेश कुमार जांगिड़ (1998 बैच) – संयुक्त सचिव, पशुपालन विभाग, जयपुर
पूनम प्रसाद सागर (1998 बैच) – अतिरिक्त आयुक्त, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, जयपुर
उम्मेद सिंह (1998 बैच) – उद्योग एवं वाणिज्य, युवा मामले और खेल विभाग के कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के विशिष्ट सहायक (SA)
महावीर खराड़ी (1998 बैच) – अतिरिक्त आयुक्त (द्वितीय), जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, उदयपुर (आरएएस एसोसिएशन अध्यक्ष)
डॉ. भागचंद बघाल (1999 बैच) – अतिरिक्त आयुक्त, जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए)
असलम शेर खान (1999 बैच) – संयुक्त सचिव, अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग, जयपुर
नरेंद्र कुमार बंसल (1999 बैच) – अतिरिक्त आयुक्त, जयपुर नगर निगम

Comment List