स्वतंत्रता दिवस 2026 : न डरेंगे, न झुकेंगे’... डोटासरा का ऐलान, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक लड़ेंगे

संविधान ने हर नागरिक को दिए समान अधिकार

स्वतंत्रता दिवस 2026 : न डरेंगे, न झुकेंगे’... डोटासरा का ऐलान, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक लड़ेंगे
पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि आजादी कांग्रेस और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का परिणाम है। संविधान ने समान अधिकार दिए। उन्होंने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने, विपक्ष की आवाज दबाने और कमजोर वर्गों के अधिकारों पर चोट का आरोप लगाया। डोटासरा ने कहा, राहुल गांधी-खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

जयपुर। 80वें स्वाधीनता दिवस पर पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में झंडारोहण के बाद मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि आजादी महात्मा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस और हजारों स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों का परिणाम है। डॉ. अंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान ने हर नागरिक को समान अधिकार दिए। एक वोट की ताकत से सरकार बनती-बिगड़ती है, यही लोकतंत्र की खूबसूरती है।

डोटासरा ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार संविधान की भावना के खिलाफ काम कर रही है। विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और कमजोर वर्गों के अधिकारों पर चोट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आजादी के 80 साल बाद भी दलित उत्पीड़न चिंता का विषय है। युवा रोजगार मांगने पर लाठियां खा रहे हैं। राहुल गांधी और खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस न डरेगी, न झुकेगी और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी।

Tags: dotasara

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर